Saturday, September 21, 2024
Google search engine
HomeLatestहजारीबाग नगर निगम महापौर की सास के अंतिम दर्शन में शामिल हुए...

हजारीबाग नगर निगम महापौर की सास के अंतिम दर्शन में शामिल हुए विधायक प्रतिनिधि विनोद यादव

बरही (धनंजय कुमार): बरही प्रखंड के खोड़ाहर पंचायत अंतर्गत कुंडवा गांव के निवासी हजारीबाग नगर निगम महापौर रोशनी तिर्की के सासू मां 65 वर्षीय सधन देवी पति दिलीप एक्का (सेवानिवृत्त रेंजर) के अंतिम यात्रा में विधायक प्रतिनिधि बरही विधानसभा सह जिला कांग्रेस महासचिव विनोद कुमार यादव शामिल हुए।

विधायक प्रतिनिधि विनोद यादव ने मृतक के पैतृक आवास पहुंच कर शोक संतप्त परिवार को सांत्वना व मृतात्मा की मोक्ष हेतु ईश्वर से प्रार्थना की। बताते चलें की दिवंगत सधन देवी पिछले करीब 40 वर्षों से हजारीबाग रोड बरही महावीर स्थान के पीछे निजी आवास में अपने परिवार के सदस्यों के साथ रह रही थी। बीते संध्या समय बरही आवास पर अचानक उन्हें दिल का दौरा पड़ने से दुखद देहांत हो गई।

वे अपने पीछे तीन पुत्र, दो पुत्री समेत भरा पूरा परिवार छोड़ गई हैं। मुखाग्नि मृतक के बड़े पुत्र सुरेंद्र एक्का अपने पैतृक गांव स्थित श्मशान घाट पर दी। अत्यंत दुखद क्षण की घड़ी में मौके पर विधायक प्रतिनिधि विनोद कुमार यादव, पूर्व मुखिया बिणा उरांव, कांग्रेस कार्यालय प्रभारी नरेश सिंह, विधायक प्रतिनिधि एफसीआई अशोक सिंह, कांग्रेस नेता प्रमोद सिंह, युवा कांग्रेस नेता मोहम्मद सिराज, दिनेश पासवान, उमेश सोनी, प्रमोद कुमार मिस्त्री, अनुज सिंह, कृष्णा मेहता, मुखिया प्रतिनिधि रमेश ठाकुर, बबलू सिंह, विशेश्वर लिंडा समेत सैकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular