Friday, September 20, 2024
Google search engine
HomeLatestविधायक व उप न्यायाधीश ने किया विधिक सेवा शिविर का उद्घाटन

विधायक व उप न्यायाधीश ने किया विधिक सेवा शिविर का उद्घाटन

चौपारण: जिला विधिक सेवा प्राधिकार हजारीबाग के निर्देशन में प्रखंड मुख्यालय सभागार में विधिक सेवा सशक्तिकरण शिविर का आयोजन रविवार को किया गया। शिविर कार्यक्रम का न्यायिक दंडाधिकारी, प्रियंका चोपड़ा व विधायक उमाशंकर अकेला, बीडीओ प्रेमचंद सिन्हा, सांसद प्रतिनिधि मुकुंद साहू, थाना प्रभारी स्वपन कुमार महतो, पीएलवी हरेंद्र राणा, अधिवक्ता सह पैनल लॉयर मुरली कुमार राणा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कर किया।

प्रियंका चोपड़ा ने कहा कि अधिकांश लोग कानून के बारे में जानकारी नही होने के कारण सामाजिक न्याय से वंचित रह जाते हैं। विधिक सेवा के तहत लोगों को सरकारी खर्च पर वकील, कोर्ट फीस के लिए खर्च, अभिलेख कागजातों को तैयार करने का खर्च आदि का वहन करता है।

इस दौरान बीडीओ सह अंचलाधिकारी ने अपने अंचल क्षेत्र में राजस्व से संबंधित अधिकार के बारे में जानकारी दिए। मालूम हो कि शिविर में डोमा में डूब कर मरने वाले, 2 मृतकों के परिजनों को 4 लाख रुपए, वज्र पात से मरने वाले एक मृतक के परिजन को 4 लाख रुपए, प्रखंड में कोविड महामारी में मरने वाले 16 मृतक के परिजनों को पचास हजार रुपए की राशि चेक के रूप में दी गई। वही इस दौरान पीएम आवास के लिए 55 लाभुकों को स्वीकृति कागजी प्रमाण पत्र दिया गया। साथ ही 168 लोगों को वृद्धा एवं 30 महिलाओं को विधवा पेंशन 9 विकलांग लोगों को विकलांगता स्वीकृति पेंशन का का प्रमाण पत्र दिया गया।

मौके पर प्रमुख नीलम कुमारी, मुखिया रेखा देवी, मुखिया विनोद सिंह, पप्पू रजक, सुखदेव पासवान, विधायक मीडिया प्रभारी मनोज कुमार यादव, मनोज सिंह संख्या में लोग मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular