Sunday, April 12, 2026
HomeNewsमालडा में नाबालिग के साथ छेड़छाड़ का मामला, प्रशासन ने आरोपी युवक...

मालडा में नाबालिग के साथ छेड़छाड़ का मामला, प्रशासन ने आरोपी युवक को हिरासत में लिया

गावां, गिरिडीह: गावां थाना क्षेत्र के माल्डा बाजार में शनिवार की शाम नाबालिग लडक़ी के साथ छेड़छाड़ का मामला प्रकाश में आया था जिसके बाद दो समुदाय में काफी विवाद बन गया था। हालांकि प्रशासन की सूझबूझ और जनप्रतिनिधियों के सहयोग से दो समुदायों के बीच हुए विवाद अब पूरी तरह शांत हो गया है।

वहीं छेड़खानी करने वाले मुख्य आरोपी के विरुद्ध गावां थाना पुलिस ने धारा 341, 323, 354ए, 354डी, 504, 506 भादवि अंकित करते हुए कांड संख्या 10/22 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर लिया है। इसके साथ ही आरोपी को रविवार की सुबह गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। बता दें कि क्षेत्र में शांति ब्यवस्था बनाये रखने के लिए माल्डा बाजार में प्रशासन लगातार गस्त कर रही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular