Saturday, September 21, 2024
Google search engine
HomeLatestखनन विस्थापित ग्राम विकास समिति की बैठक संपन्न, कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए...

खनन विस्थापित ग्राम विकास समिति की बैठक संपन्न, कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए

बड़कागांव: प्रखंड अंतर्गत लंगातू नर्सरी बगीचा में खनन विस्थापित ग्राम विकास समिति की बैठक की गई। जिसकी अध्यक्षता अध्यक्ष गोविंद महतो एवं संचालन मीडिया प्रभारी कृष्णा राम के किया। बैठक में सर्वसम्मति से कंपनी में स्थायीकरण करने की मांग रखी गई। स्थायीकरण कराने को लेकर शिष्ट मंडलों के द्वारा कंपनी के वरिष्ठ पदाधिकारी को आवेदन सौंपा जाएगा।

अध्यक्ष गोविंद महतो ने कहा कि हम लोगों का क्षेत्र विस्थापित के अंतर्गत है, परंतु जो सुविधाये मिलना चाहिए वह आज तक नहीं मिल पा रहा है। मानव जीवन से संबंधित सुविधा देने का आग्रह किया गया। मीडिया प्रभारी कृष्णा राम ने कहा सबसे पहले विस्थापित प्रभावित क्षेत्र के विद्यार्थियों को हर तरह का शैक्षणिक सुविधा एवं पेयजल समस्याओं को दूर करने की मांग की गई है।

मौके पर उपस्थित लोगों में मुख्य रूप से उपस्थित वीरेंद्र ओझा, जितेंद्र तुरी, रामशरण महतो, अजीत मिश्रा, शिशु मिश्रा, रामचंद्र महतो, अर्जुन, शिव कुमार, कामेश्वर महतो, बालेश्वर महतो, अमरजीत रविदास, विकास कुमार, किशोर कुमार, अशोक राम, लुरक साव, मतलुब अंसारी, अख्तर हुसैन, सुबोध गिरी, पूरन महतो, मुकुल महतो, तुलेश्वर महतो, महेंद्र महतो के अलावा समिति के कई सदस्यगण उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular