Wednesday, April 2, 2025
Google search engine
HomeHindiलातेहार- पांच दिवसीय मध्यस्थता अभियान संपन्न

लातेहार- पांच दिवसीय मध्यस्थता अभियान संपन्न

लातेहार : जिला विधिक सेवा प्राधिकार, लातेहार द्वारा आयोजित पांच दिवसीय विशेष मध्यस्थता अभियान का शनिवार को समापन किया गया। इस अवसर पर प्रभारी सचिव डीएलएसए ने बताया कि हर तीन महीने के अंतराल पर पारिवारिक मामलों, तलाक, घरेलू प्रताड़ना आदि से संबंधित मामलों के सुगम तरीके से निष्पादन हेतु मध्यस्थता का विशेष अभियान आयोजित किया जाता है जिससे कि पक्षकारों को सहूलियत हो।

इस विशेष मध्यस्थता अभियान में कुल 13 मामलों में मध्यस्थता हेतु विभिन्न न्यायालयों द्वारा भेजा गया जिसमें से 4 मामलों में मध्यस्थता सफल रही जो इस न्यायमण्डल की भौगोलिक बनावट को देखते हुए काफी संतोषप्रद है। इस अवसर पर अधिवक्ता सह प्रशिक्षित मध्यस्थकर्ता पंकज कुमार, संजय कुमार, लाल अरविन्द नाथ शाहदेव , प्रदीप नाथ शाहदेव एवं विशेषज्ञ लाल जन्मेजय नाथ शाहदेव सहित अन्य अधिवक्ता एवं पक्षकार भी मौजुद थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular