Friday, September 20, 2024
Google search engine
HomeBusinessमलेशिया में फंसे मजदूरों की वापसी की नहीं हुई कोई सार्थक पहल

मलेशिया में फंसे मजदूरों की वापसी की नहीं हुई कोई सार्थक पहल

विष्णुगढ़: दो माह बीतने के बावजूद मलेशिया में फंसे झारखंड के 30 मजदूरों की वापसी की कोई सार्थक पहल नहीं हुई है। इससे मजदूरों में निराशा है। मजदूरों के परिजन भी वापसी नहीं होने से काफी चिंतित हैं। फंसे हुए सभी मजदूर हजारीबाग, बोकारो तथा गिरिडीह जिले के रहने वाले हैं।

मजदूरों ने सोशल मीडिया में पुनः वीडियो संदेश जारी कर सरकार से वतन वापसी कराने की गुहार लगाई है। वीडियो संदेश में मजदूरों ने कहा है कि सभी लीडमास्टर इंजिनियरींग एंड कंस्ट्रक्शन एसडीएन बीएचडी के साथ तीन साल के कॉन्ट्रैक्ट पर 30 जनवरी 2019 को काम करने मलेशिया गए थे। वहां मलेशिया की राजधानी क्वालालम्पुर के बेंटोंग में कार्यरत थे।

बीते 30 जनवरी को तीन साल के एग्रीमेंट वीजा अवधि समाप्त हो चुकी है। बीते चार माह का वेतन भी बकाया है। कंपनी बकाया वेतन देने में आनाकानी कर रही है। इधर, वीजा अवधि भी समाप्त होने से मजदूर पुलिस की नजरों से छिपकर अपनी जिंदगी गुजार रहे हैं।

वीडियो संदेश में मजदूरो ने कंपनी से बकाया वेतन दिलाने तथा सकुशल वतन वापसी की गुहार भारत व राज्य सरकार से लगाई है। प्रवासी मजदूरसेवी सिकंदर अली कहते हैं कि सरकार को ठोस कदम उठाने की जरूरत हैं।

फंसे मजदूरो में हजारीबाग जिला के विष्णुगढ प्रखंड जगलाल महतो (चानो), गोविन्द महतो (चानो), चेतलाल महतो (चानो), भुनेश्वर महतो (चानो), मनोज महतो (चानो), लीलो महतो (चानो), सुरेश महतो (मंगरो), गिरघारी महतो (रखवा), प्रकाश कुमार महतो (भेलवारा), तिलेश्वर महतो (सपमरवां), प्रदीप कुमार महतो (टुटकी), बोकारो जिले के गोमियां प्रखंड के रोहित महतो (तिसकोपी), प्रेमलाल महतो (तिसकोपी), दशरथ महतो (तिसकोपी), केशु महतो (तिसकोपी), बासुदेव महतो (तिसकोपी), विश्वनाथ महतो (तिसकोपी), पुनीत महतो (बडकी सीधाबारा), प्रेमचंद महतो (छोटकी सीधाबारा), टुकामन महतो (चिलगो), बोकारो जिले के नावाडीह प्रखंड के दुलारचंद महतो (महुवाटांड), भुनेश्वर कमार (महुवाटांड), झरी कमार (महुवाटांड) गिरिडीह जिले के बगोदर प्रखंड के बिनोद कुमार महतो (खेतको), बासुदेव महतो (खेतको), रामेश्वर महतो (खेतको), बुधन महतो (खेतको), गिरिडीह जिले के डुमरी प्रखंड के बुधदेव प्रसाद (मंगलुअहरा), देवानंद महतो (सेवाटांड), बिनोद महतो (घुटवाली) शामिल हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular