Friday, September 20, 2024
Google search engine
HomeNewsकुशवाहा संघ गिरिडीह बैनर तले जनुआ प्रखंडस्तरीय चुनाव सम्पन्न

कुशवाहा संघ गिरिडीह बैनर तले जनुआ प्रखंडस्तरीय चुनाव सम्पन्न

आज रविवार 13जनवरी 2022को कुशवाहा संघ गिरिडीह के बैनर तले जमुआ प्रखंड स्तरीय सम्मेलन सह पुनर्गठन कार्यक्रम का उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय गोविंदा टांड़ परिसर में आयोजित हुआ। आज के इस समारोह की अध्यक्षता महेंद्र वर्मा, निवर्तमान जमुआ पूर्वी कुशवाहा संघ प्रखंड अध्यक्ष ने किया और मंच संचालन कुशवाहा संघ के जिला महामंत्री ओमप्रकाश महतो ने किया।

आज के इस समारोह के मुख्य अतिथि दिगंबर प्रसाद दिवाकर कुशवाहा संघ गिरिडीह के जिला उपाध्यक्ष थे। समारोह को सम्बोधित करते हुए जिला उपाध्यक्ष दिगंबर प्रसाद दिवाकर ने कहा कि कुशवाहा संघ की मजबूती ग्रामीण स्तर पर प्रचार प्रसार कर कमिटी गठित कर किया जा सकता है जिसकी शुरूआत हो चुकी है। संघ को संगठित करने और समाज में व्याप्त कुरीतियों को जड़ से उखाड़ फेंकने के लिए युवाओं और महिलाओं को आगे आना होगा और संघ में अपनी पूर्ण भागीदारी सुनिश्चित करनी होगी।

जिला महामंत्री ओमप्रकाश महतो ने कहा कि समाज में अगर किसी परिवार में बहु की हत्या होती है तो कोई भी उस परिवार में अपनी बेटी का ब्याह न करें तभी बहु हत्या पर विराम लगाया जा सकता है। समारोह को विष्णुनारायण वर्ना मुखिया प्रतिनिधि, दीपक वर्मा जिला परिषद सदस्य प्रतिनिधि, उर्मिला देवी मुखिया कुर्होबिंदो, किरण कुमारी जेएसएलपीस सदस्य, मनोज वर्मा शिक्षक सहीत कई अन्य गणमान्य लोगों ने किया।

आज के इस समारोह में सर्वसम्मति से कुशवाहा संघ जमुआ प्रखंड पूर्वी क्षेत्र के अध्यक्ष पद पर महेंद्र प्रसाद वर्मा, उपाध्यक्ष दुर्योधन प्रसाद वर्मा, मंत्री विष्णुनारायणं वर्मा, मीडिया प्रभारी पंकज कुशवाहा, कोषाध्यक्ष जीवलाल वर्मा महिला प्रमुख रिंकी वर्मा छात्र प्रमुख जितेंद्र कुमार वर्मा किसान प्रमुख बीरेंद्र प्रसाद वर्मा को चूना गया। आज के इस समारोह में विनय कुमार वर्मा, प्रभु वर्मा दुर्योधन वर्मा वीरेंद्र कुमार वर्मा, महेश वर्मा, रंजीत वर्मा, विकास वर्मा, सुधीर वर्मा, जीवलल महतो, योगेश्वर महतो, शांति देवी सहीत सैकड़ों लोग उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular