Thursday, March 26, 2026
HomeIndiaJSPL द्वारा अंतर्राष्टीय महिला दिवस का आयोजन

JSPL द्वारा अंतर्राष्टीय महिला दिवस का आयोजन

टाटीझरिया — टाटीझरिया प्रखंड के तीन स्थानों पर जेएसपीएल द्वारा झरपो,डहरभंगा एवं टाटीझरिया में अंतर्राष्टीय महिला दिवस मनाया गया जहां महिलाओं ने सभी अतिथियों का बुके देकर सम्मानित किया। अतिथियों द्वारा दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का प्रारंभ किया गया। महिलाओं ने गीत के माध्यम से सभी का स्वागत किया। टाटीझरिया में प्रमुख संतोष मंडल एवं झरपो में जिप सदस्य रामप्रसाद, उपप्रमुख रवि वर्णवाल, मुखिया स्वास्तिका कुमारी, सांसद प्रतिनिधि महेश अग्रवाल,विधायक प्रतिनिधि उपेंद्र पांडेय,कौलेश्वर मिश्र ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम शुभारंभ किया।

मौके पर उपस्थित अतिथियों ने कहा कि आज महिलाएं घर से निकल कर समाज के उत्थान में लगी है। समाज में शिक्षा का स्तर बढाने पर जोर किया गया। अतिथियों ने सभी महिलाओं से आग्रह किया कि समाज के साथ घर का भी मान सम्मान रखना जरूरी है। मौके पर देवंती देवी,बिंदिया देवी,उषा रानी,प्यासी देवी,आरती देवी,सरस्वती देवी,सजना देवी,सुशीला देवी,मो दुर्गा,संता देवी,रेखा देवी,हेवंती देवी,पुष्पा देवी,मालती देवी,रूबी देवी,सोनी देवी,जोगनी देवी,रेणु देवी,आरती देवी,पुनम देवी,जेएसपीएल से शिवेश पांडेय,अनुराग कुमार समेत अन्य उपस्थित था ।

RELATED ARTICLES

Most Popular