Thursday, July 4, 2024
Google search engine
HomeNewsअंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर बड़ा बाजार यूथ विंग ने समाज मे अपनी...

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर बड़ा बाजार यूथ विंग ने समाज मे अपनी सेवा देने वाली महिलाओं को किया सम्मानित

समाज का एक अंग होती है महिला: रुचि कुजूर

WhatsApp Image 2022 03 08 at 1.19.18 PM

हजारीबाग:- बड़ा बाजार यूथ विंग के द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के शुभ अवसर पर बड़ा बाजार स्थित जैन धर्मशाला के समीप महिला सफाई कर्मियों को साड़ी एवं शॉल देकर सम्मानित किया गया। तो वहीं शहर के विभिन्न जगहों पर जाकर समाज के प्रति अपनी सेवा प्रदान करने वाली महिलाओं को साड़ी एवं शॉल देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में बड़ा बाजार यूथ विंग की अभिभावक स्वरूप शारदा खण्डेलवाल,अध्यक्ष विशाल खण्डेलवाल, उपाध्यक्ष गुंजन मद्धेशिया,रितेश खण्डेलवाल, संयोजक विकास केसरी,बड़ा बाजार यूथ विंग की महिला सदस्य रुचि कुजुर, जय नंदन सिन्हा,संजय कुमार डिश,अतिशय जैन, अनूप राजेश लाकड़ा सहित कई लोगों ने कार्यक्रम को सफल बनाया।

मौके पर अध्यक्ष विशाल खण्डेलवाल ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि समाज के प्रति उनकी सहनशीलता और कार्यशैली से अभिभूत हूं। इनकी जितनी भी तारीफ की जाए कार्यशैली को लेकर वह कम होगा। साथ ही कहा की महिलाओं के सशक्तिकरण से परिवार, समाज और देश में समृद्धि आती है।

मौके पर बड़ा बाजार यूथ विंग की महिला सदस्य रुचि कुजूर ने कहा कि समाज का एक अंग होती है महिला साथ ही कहा की महिलाएं अब पुरुषों के साथ कंधा से कंधा मिलाकर परिवार, समाज और देश की प्रगति के लिए कार्य कर रही हैं।

मौके पर बड़ा बाजार यूथ विंग के उपाध्यक्ष रितेश खण्डेलवाल ने कहा की बदलते समय के हिसाब से संतानों ने अपनी मां को महत्व देना कम कर दिया है। यह चिंताजनक पहलू है। सब धन-लिप्सा और अपने स्वार्थ में डूबते जा रहे हैं। परंतु जन्म देने वाली माता के रूप में नारी का सम्मान अनिवार्य रूप से होना चाहिए, जो वर्तमान में कम हो गया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular