Sunday, December 7, 2025
HomeBreaking Newsशीतलहर को देखते हुए समाजसेवी ने किया 150 लाभुकों के बीच कम्बल...

शीतलहर को देखते हुए समाजसेवी ने किया 150 लाभुकों के बीच कम्बल वितरण

बरही में इन दिनों शीतलहरी जोरों पर है। शीतलहरी के कारण सुदूरवर्ती क्षेत्र के लोगों को काफी परेशानी हो रही है। सरकारी स्तर पर कम्बल तो वितरण किया गया। लेकिन सभी लाभुकों को नही मिल पाया। कोल्हुवाकला के बेला गांव के लाभुकों ने बरही मध्य भाग के जीप उम्मीदवार बिमला देवी के पति समाजसेवी रामचंद्र यादव से कम्बल के लिए फरियाद लगाई।

लाभुकों की मांग पर तुरंत रामचंद्र यादव ने अपनी निजी कोष से 150 कम्बल खरीदकर खुद बेला गांव जाकर कम्बल वितरण किया। कम्बल प्राप्त कर लाभूक काफी खुश दिखे। लाभुकों ने बताया कि सरकारी स्तर पर जो कम्बल बंटता है। उसकी संख्या काफी कम रहती है। जिसके कारण सभी लोगों को कम्बल नही मिल पाता है। 150 कम्बल बेला में बांटा गया। इससे इस भयंकर शीतलहरी में लोगो को काफी राहत मिलेगी। रामचन्द्र यादव ने कहा कि जनसेवा ही हमारी प्राथमिकता है।

मौके पर सभी ने बिमला देवी को जिताने का संकल्प लिया। कम्बल प्राप्त करने वालों में बद्री यादव, सुभानी मियां, अशोक दास, दिनेश यादव ,कैलाश राम ,काली राम, दिनेश राम, विकास दास, रजाक मियां, जमीला खातून ,हलीमा खातून ,बंदिनी देवी, खतीजा खातून ,मालती देवी ,शांति देवी, गंगिया देवी, छोटू यादव, मोसमत रेशमी ,लक्ष्मण राम ,कपिला देवी, सरयू राम, वासुदेव राम ,गौरी देवी, गणेश राम ,कार्तिक राम ,नागौर यादव, रफीक अंसारी सहित 150 लोग शामिल थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular