Saturday, October 5, 2024
Google search engine
HomeHindiआरएनवाईएम कॉलेज में एनसीसी भर्ती प्रक्रिया में अंतिम रूप से 32 विद्यार्थियों...

आरएनवाईएम कॉलेज में एनसीसी भर्ती प्रक्रिया में अंतिम रूप से 32 विद्यार्थियों का हुआ चयन

बरही- राम नारायण यादव मेमोरियल कॉलेज बरही में एनसीसी में नई भर्ती प्रक्रिया शुक्रवार को प्रारंभ की गई। इस नई भर्ती प्रक्रिया में सेमेस्टर वन के अलग-अलग विषयों के छात्र एवं छात्राओं ने भाग लिया। भर्ती की प्रक्रिया 45 झारखंड बटालियन के आर्मी के द्वारा नियुक्त जवान सुविधा देशराज एवं हवलदार जयप्रकाश के द्वारा संपन्न की गई। जवानों के द्वारा प्रतिभागियों की रनिंग, शैक्षणिक योग्यता एवं मौखिक इंटरव्यू के द्वारा अंतिम रूप से चयन किया गया।

अंतिम रूप से 16 लड़के एवं 16 लड़कियों का चयन किया गया। चयन प्रक्रिया में राम नारायण यादव महाविद्यालय की तरफ से एलएनओ लेफ्टिनेंट डॉ. अजय कुमार रंजन एवं सीटीओ बबीता कुमारी उपस्थित होकर भर्ती कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग की। डॉ. अजय कुमार रंजन ने बताया की उनके कॉलेज के द्वारा सैकड़ो विद्यार्थियों ने एनसीसी में भर्ती के लिए भाग लिया। लेकिन नियमानुसार कुल 32 विद्यार्थियों का चयन किया गया।

RELATED ARTICLES

Most Popular