Friday, September 20, 2024
Google search engine
HomeNewsझारखण्ड प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन इकाई गिरिडीह की महत्वपूर्ण बैठक

झारखण्ड प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन इकाई गिरिडीह की महत्वपूर्ण बैठक

गिरिडीह: सदर प्रखंड के कोवड अंर्तगत पर्वतपुर हाई स्कूल में झारखंड प्राइवेट स्कूल एसोशिएशन गिरिडीह का बैठक सहदेव महतो के अध्यक्षता में संपन्न हुई हैं। जिसमे गिरिडीह प्रखंड के सभी निजी विद्यालय के प्रधानाचार्य उपस्थित हुए। जिसमे अध्यक्ष सहदेव महतो ने कहा विगत 3 साल से विद्यालय बंद था। जिसमे प्रखंड के लगभग सभी विद्यालय खुल गए है। लेकिन सरकार की मंशा जाहिर नही हुई कि एक निजी विद्यालय को कितनी जमीन चाहिए।

जिसमें आज के बैठक में निर्णय लिया गया की सरकार द्वारा R T E में सुधार करें ताकि जो विद्यालय जिस संसाधन में चल रही हैं । उसी रूप में उनको मान्यता दी जाए। सरकार द्वारा बार-बार निजी विद्यालय को सरकारी फरमान निकालकर परेशान करने का काम ना करें। अन्यथा हम सभी निजी विद्यालय के शिक्षकगण धरना प्रदर्शन करेंगें।

इस बैठक में जिला संरक्षक अजित मिश्रा, गिरिडीह प्रखंड अध्यक्ष सहदेव महतो, प्रखंड सचिव प्रमोद कुमार, कोषाध्यक्ष प्रयाग प्रसाद वर्मा, विकास वर्मा, परमेश्वर प्रसाद वर्मा, अजीत, रणधीर कुमार सैकड़ों की संख्या में विद्यालय के प्रधानचार्य और उनके प्रतिनिधि उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular