Sunday, December 7, 2025
HomeIndiaHazaribagh Youth Wing ने पीएम मोदी के 100वें मन की बात कार्यक्रम...

Hazaribagh Youth Wing ने पीएम मोदी के 100वें मन की बात कार्यक्रम को सुना

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा मन की बात कार्यक्रम काफी सराहनीय- चंद्र प्रकाश जैन

हजारीबाग। देश के लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने जिस दिन से प्रधानमंत्री का कार्यभार संभाला उस दिन से महीने के अंतिम रविवार को रेडियो के माध्यम से देश की जनता को संबोधित करते हैं। यह कार्यक्रम 3 अक्टूबर 2014 से शुरू किया गया था। जिसका रविवार को 100 वी बार रेडियो के जरिए देशवासियों से उन्होंने मन की बात के माध्यम से संवाद किया।

इसी कड़ी में हजारीबाग यूथ विंग के द्वारा खजांची तालाब के समीप संरक्षक चंद्रप्रकाश जैन के आवास पर संरक्षक की माताजी सुधारानी जैन,सुरेंद्र खण्डेलवाल, संरक्षक चंद्र प्रकाश जैन, सचिव संजय कुमार, उपाध्यक्ष विकास केसरी,कोषाध्यक्ष रितेश खण्डेलवाल एवं डॉ वी वेंकटेश सहित कई लोगो ने रेडियो के माध्यम से सुना गया।

Hazaribagh Youth Wing,Mann Ki Baat 100th Episode,Mann Ki Baat

मौके पर चंद्रप्रकाश जैन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा मन की बात कार्यक्रम काफी सराहनीय है। इस कार्यक्रम के जरिए पिछले 9 वर्षों से लगातार आम जनता के बीच पहुंच रहे हैं। यह कार्यक्रम 3 अक्टूबर 2014 को शुरू किया गया था। साथ ही कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने मन की बात कार्यक्रम में कहा कि मन की बात कार्यक्रम मेरे लिए आस्था,पूजा और व्रत है। जैसे लोग ईश्वर की पूजा करने जाते हैं तो प्रसाद की थाल लाते हैं। मन की बात ईश्वर रूपी जनता जनार्दन के चरणों में प्रसाद की थाल जैसे है।

पीएम नरेंद्र मोदी ने अपनी मन की बात कार्यक्रम में मुख्य रूप से शिक्षा, संस्कृति के संरक्षण व संवर्धन, भारतीय प्राचीन परंपराओं, पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छ भारत अभियान, अमृत काल एवं अमृत सरोवर सहित विभिन्न विषयों पर अपने विचारों को साझा किया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular