Saturday, March 15, 2025
Google search engine
HomeHindiहजारीबाग यूथ विंग के द्वारा रोजेदारों के बीच किया गया तरबूज का...

हजारीबाग यूथ विंग के द्वारा रोजेदारों के बीच किया गया तरबूज का वितरण

  • हम सब एकजुट हो जाए तो शहर की हर तकलीफों का सामना कर सकते हैं: चंद्र प्रकाश जैन

हजारीबाग: शहर में सामाजिक एवं धार्मिक कार्यों में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने वाले हजारीबाग यूथ विंग जो पिछले एक वर्षों से शहर में अपनी सेवा के माध्यम से लोगों के दिलों में जगह बनाने का प्रयास कर रहा है इसी प्रयास के दौरान बुधवार को देर शाम सरदार चौक रोड में रोजेदारों के बीच तरबूज का वितरण किया गया। शहर में इस भीषण गर्मी के बीच मुस्लिम समुदाय के लोग अपने पवित्र पर्व को काफी सादगी के साथ मना रहे हैं। उनके इस पवित्र पर्व में हजारीबाग यूथ विंग ने छोटा सा प्रयास करते हुए तरबूज का वितरण किया है।

हजारीबाग यूथ विंग के द्वारा रोजेदारों के बीच किया गया तरबूज का वितरण

मौके पर संरक्षक चंद्रप्रकाश जैन ने कहा कि मुस्लिम समुदाय के लिए रमजान पर्व काफी महत्व रखता है और उनके इस पर्व में हजारीबाग यूथ विंग ने अपने माध्यम से एक छोटी सी प्रयास की है। हम सब एकजुट हो जाए तो शहर की हर तकलीफों का सामना कर सकते हैं।

मौके परसचिव संजय कुमार, उपाध्यक्ष विकास केसरी, कोषाध्यक्ष रितेश खंडेलवाल, विकास तिवारी, मो.सलीम सहित कई लोग मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular