Tuesday, September 17, 2024
Google search engine
HomeHindiहजारीबाग यूथ विंग के द्वारा नरसिंह मंदिर तथा विभिन्न जगहों में किया...

हजारीबाग यूथ विंग के द्वारा नरसिंह मंदिर तथा विभिन्न जगहों में किया गया कंबल का वितरण

  • कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर 101 कंबल का विभिन्न जगहों पर किया गया वितरण
  • यह सेवा का कार्य निरंतर रूप से चलता रहेगा- चंद्र प्रकाश जैन

हजारीबाग – शहर के सामाजिक एवं धार्मिक कार्यों में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने वाले हजारीबाग यूथ विंग के द्वारा लगातार सेवा का कार्य किया जा रहा है इसी क्रम में जब सारा जहां ठंड से अपने घरों में कैद हो जाते हैं, ऐसी परिस्थिति में असहायों को होती है काफी परेशानी, पूरी रात एक चादर में बिता देते हैं वो लोग उनके दर्द को समझने के लिए कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर नरसिंह स्थान मंदिर में असहाय, बिरहोर, गरीब लोगों के बीच कंबल का वितरण किया गया वहीं शहर के कई अन्य इलाकों में भी कंबल का वितरण किया गया, कार्तिक पूर्णिमा के दिन हजारीबाग यूथ विंग के द्वारा 101 कंबल का वितरण किया गया। यूथ विंग के द्वारा पहली पाली में 500 कंबल मांगे गए थे जिसमें करीब 251 से भी अधिक कंबल का वितरण कर दिया गया है।

III scaled

मौके पर संरक्षक चंद्र प्रकाश जैन ने कहा कि मानव सेवा करना परमधर्म है। कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर 101 लोगों को कंबल का वितरण किया गया है, यह सेवा निरंतर रूप से चलते रहेगी। साथ ही कहा लोगों की सेवा करने से काफी खुशी मिलती है।

Hazaribagh Youth Wing distributed blankets in Narasimha Temple and various places.

मौके पर संरक्षक चंद्र प्रकाश जैन,सचिव संजय कुमार, उपाध्यक्ष विकास केसरी, कोषाध्यक्ष रितेश खण्डेलवाल,जयप्रकाश खण्डेलवाल,विकास तिवारी सहित कई लोग मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular