Sunday, June 15, 2025
Google search engine
HomeNewsबरकट्ठा में महानवमी के लिए निकाला गया भव्य भगवा बाइक शोभायात्रा

बरकट्ठा में महानवमी के लिए निकाला गया भव्य भगवा बाइक शोभायात्रा

बरकट्ठा: बरकट्ठा प्रखंड मुख्यालय क्षेत्र अंतर्गत बरकट्ठा दुर्गा मंदिर से रामभक्तों ने विशाल भगवा बाइक शोभायात्रा निकाला। शोभायात्रा विश्व हिन्दू परिषद् व बजरंग दल और दुर्गा पूजा शोभा समिति के नेतृत्व में आयोजन किया गया। शोभायात्रा में रामभक्तों का जत्था दुर्गा मंदिर से प्रारंभ होकर गोरहर थाना से होते हुए बरकट्ठा हाई स्कूल से बुढ़िया माता मंदिर से पुनः दुर्गा मंदिर में आकर संपन हुआ।

इस यात्रा में रामभक्तों में जोश और जुनून काफ़ी ज्यादा देखने को मिला वहीं पूरा क्षेत्र जय श्री राम और कई नारों से गूंज उठा। यात्रा में पुरे क्षेत्र को भगवा मय हो गया। शोभायात्रा की निगरानी में प्रशासन के अनुमण्डल पदाधिकारी पूनम कुजूर, डीएसपी नाजिर अख्तर, बीडीओ बरकट्ठा कीर्तिबाला लकड़ा, इंस्पेक्टर अमित लकड़ा, बरकट्ठा थाना प्रभारी विक्रम कुमार, गोरहर थाना प्रभारी राधा कुमारी, अमित अन्य प्रशासनिक अधिकारी मुस्तैद थे।

वही जुलूस में पूर्व विधायक जानकी प्रसाद यादव, केदार साव विहिप अध्यक्ष संजय यादव, पंसस प्रतिनिधि अशोक गुप्ता, मुखिया संघ अध्यक्ष बसंत साव, संजय गुप्ता, अमित अग्रहरी, दीपक राणा, विक्की चंद्रवंशी, मिथलेश भारती, रंजन यादव, दीपक स्टार महाकाल, राजेन्द्र यादव, पूजा समिति अध्यक्ष रामखेलावन यादव, सचिव शंकर लाल, कोषाध्यक्ष महादेव साव, शोभा समिति अध्यक्ष महेश मंडल, सचिव रूपेश गुप्ता, कोषाध्यक्ष बिनोद साव, मूर्तिकार नंदकिशोर जी, पुजारी आनंद पांडेय, शिवकांत पांडेय, चंद्रिका पांडेय, बबून ठाकुर, इंद्रजीत प्रसाद, रामजी मंडल, गुडू राम, धीरज गुप्ता, चंदन श्रीवास्तव, सूरज श्रीवास्तव, सरजू साव, गोलू मोदी, विक्की मंडल, अंकित गुप्ता, युवराज अग्रहरी, राज गुप्ता, सिकन्दर यादव, सुमन गुप्ता, रवि गुप्ता, सिकन्दर यादव, विक्की गुप्ता, रवि गुप्ता, रतन गुप्ता, बालेश्वर यादव, रंजन यादव, बिट्टू मोदी, सत्यम भारती, पवन सोनी, महादेव साव, सतीश साव, चंदन मोदी, इंद्रदेव मोदी समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु भव्य शोभा यात्रा में उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular