Thursday, February 5, 2026
HomeBreaking Newsससुराल वालों की बेरहमी की शिकार, महिला से अस्पताल में मिले माले...

ससुराल वालों की बेरहमी की शिकार, महिला से अस्पताल में मिले माले के नगर मुख्य संयोजक नौशाद अहमद चांद

Giridih News: गिरिडीह मुफस्सिल के पंचायत बरहमोरिया टोला टांडसा की रहने वाली खुशबू खातून के ससुराल वालों ने बेरहमी से पिटाई कर दी जिसे गिरिडीह सदर अस्पताल में भर्ती किया गया।

मामले की जानकारी मिलते ही भाकपा माले के गिरिडीह नगर के मुख्य संयोजक नौशाद अहमद चांद ने मौके पर पहुंचकर घटना की पूरी जानकारी ली। घायल खुशबू खातून ने बताया कि, उसके पति लियाकत अंसारी, ससुर शौकत अंसारी और सास सबीना खातून, भैंसुर शकूर अंसारी समेत घर के ही सिराज अंसारी, शहनाज परवीन वगैरह ने मिलकर बुरी तरीके से उसके मारपीट की है।

बताया गया कि, इसके पूर्व भी कई बार महिला के साथ इसी तरह से मारपीट की जाती रही है। इसे लेकर कई बार पंचायत भी हुई लेकिन कोई नतीजा नहीं निकल सका है।

फिलहाल घायल महिला की गंभीर अवस्था को देखते हुए उसे सदर अस्पताल गिरिडीह से बेहतर इलाज के लिए बाहर रेफर कर दिया गया है। इधर मामले नेता मोहम्मद चांद ने इस घटना के सभी दोषियों को तत्काल गिरफ्तार कर जेल भेजने की मांग की है।

RELATED ARTICLES

Most Popular