Sunday, January 18, 2026
HomeBreaking Newsगेल ने अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर मनाया लिंग समानता का...

गेल ने अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर मनाया लिंग समानता का जश्न

नई दिल्लीः संयुक्त राष्ट्र से प्रेरित होकर, जो ‘एक स्थायी कल के लिए आज लिंग समानता’ विषय पर अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस का जश्न मना रहा है, गेल (इंडिया) लिमिटेड ने सकारात्मक बदलाव लाने वाली अपनी सभी महिला कर्मचारियों के लिए इस दिन का जश्न मनाया।

अपने अभियान #NewEnergy के साथ #NewIndia को बढ़ावा देने के प्रयासो को जारी रखते हुए गेल ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक वीडियो #SheDrivesChange का लॉन्च किया, जिसमें दर्शाया गया है कि किस तरह एक महिला अपने रोज़मर्रा के जीवन में इतनी सारी भूमिकाएं बखूबी निभाती है और अपनी हर कोशिश के साथ अपने आस-पास सकारात्मक बदलाव लाने और नई एनर्जी उत्पन्न करने के लिए प्रयासरत रहती है।

कार्यक्रम में कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। गेल के कर्मचारियों ने व्यक्तिगत एवं पेशेवर जीवन में महिलाओं के योगदान पर संदेश लिखे। गेल के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भी पोस्ट एवं वीडियो कंटेंट्स के ज़रिए #SheDrivesChange को बढ़ावा दिया गया।

गेल अपने कर्मचारियों को सर्वश्रेष्ठ संसाधनों के रूप में सशक्त बनाने के लिए तत्पर है। कंपनी का मानना है कि महिलाएं हर दिन #EnergizingPossibilities के माध्यम से #NewEnergy के साथ कई भूमिकाएं निभा सकती हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular