Friday, September 20, 2024
Google search engine
HomeHindiवन विभाग ने डेढ़ एकड़ में लगे पोस्ते की खेती को किया...

वन विभाग ने डेढ़ एकड़ में लगे पोस्ते की खेती को किया नष्ट

  • कार्रवाई में 40 लोग लगाए गए, आरोपियों को किया जा रहा चिन्हित

बड़कागांव: प्रखंड मुख्यालय से 15 किलोमीटर दूर अति सुदूर ग्रामीण क्षेत्र पंदनवाटांड़ में सहायक वन संरक्षक ए के परमार के नेतृत्व में बड़कागांव अंचलाधिकारी बालेश्वर राम, डाडी कला थाना प्रभारी पिंटू कुमार व उपस्थित सशस्त्र पुलिस बल, हजारीबाग व बड़कागांव बनकर्मियों के द्वारा संयुक्त अभियान चलाकर लगभग डेढ़ एकड़ वन भूमि में लगे पोस्ता की खेती को नष्ट करने का कार्य किया गया।

अखबारों में खबर छपने के बाद प्रशासन हरकत में आई और त्वरित कार्रवाई करते हुए शनिवार को 40 डिसमिल यानी 10 कट्ठा में लगी पोस्ट की खेती को नष्ट कर दिया गया। वही एक दिन पूर्व हीं पोस्ता की खेती करने वालों ने लगभग एक एकड़ की पोस्ते की खेती को स्वयं नष्ट कर दिया था। मामले को लेकर श्री परमार ने बताया के पोस्ते की खेती करने वालों आरोपियों को चिन्हित किया जा रहा है।

कानूनी करवाई की प्रक्रिया जारी है। अफीम की अवैध खेती करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। साथ ही उन्होंने संदेश दिया की अफीम की खेती कानून अपराध है। ग्रामीण कानून को अपने हाथ में लेकर पोस्ते की खेती न करें।आरोपी को अफीम के कारोबार में 15 साल तक की जेल की सजा हो सकती है।करवाई में पुलिस बल एवं हजारीबाग सदर तथा बड़कागांव रेंज के वनकर्मियों को मिलाकर कुल 40 लोग शामिल थे। जिसमें वनपाल संतु कुमार, विनोदबेसरा, वनरक्षी अजय कुमार यादव, मृणाल भास्कर, केशव महतो, संतोष रजक ,महेश दास, जगन्नाथ रजवार, अमर साहू एवं अन्य वन कर्मी शामिल थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular