सुनील कुमार ठाकुर, केरेडारी:- झारखंड सरकार के बजट से झारखंड वासियों को काफी आशाएं थी लेकिन सोमवार को झारखंड के वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर ने झारखंड विधानसभा में झारखंड में सरकार के साल 2025-26 के लिए जब बजट पेश किया तो झारखंड वार्षिक खुद को ठगा महसूस करने लगे झारखंड के बजट पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए केरेडारी मंडल अध्यक्ष कर्मचारी साव ने कहा कि यह अबुआ सरकार का बबुआ बजट है दिशाहीन एवं आधारहीन है जिसमें सिर्फ और सिर्फ जुमलेबाजी करके झारखंडियों को ठगा गया है,
वही मौके पर केरेडारी मंडल महामंत्री नरेश कुमार महतो ने कहा
बताया की चुनाव के पूर्व झारखंड की गठबंधन की सरकार ने जो वादे राज्य के बेरोजगार युवाओं से किए थे उसे दिशा में पहल नहीं करके युवाओं को ठगा है 10 लाख बेरोजगार युवाओं को नौकरी देने का इनका वादा अब वादा ही रह जाएगा ऐसा इस बजट से प्रतीत हो रहा है महिला, किसने युवा हेमंत सरकार द्वारा पेश किया गया 2025-2026 की बजट में कोई स्पष्ट योजना नही है, इस प्राणविहीन बजट में आदिवासी, किसान, मजदूर, बेरोजगार के विकाश के लिए कोई ध्यान नहीं रखा गया है। हास्यस्पद बजट है।और निम्न वर्ग से लेकर मध्य वर्ग और उच्च किसी को भी इस बजट से राहत मिलता प्रतीत नहीं हो रहा है
आगे पूर्व मंडल अध्यक्ष बाल गोविंद सोनी ने कहा
झारखंड में गठबंधन की हेमंत सरकार की अपने पहले कार्यकाल में घोषणाओं पर अमल नहीं करके राज्य वासियों को ठगने के बात दोबारा मुंगेरीलाल के हसीन सपने दिखाकर सत्ता में तो आए लेकिन दूसरे कार्यकाल के अपने पहले बजट में भी झारखंड वासियों को निराश करके अपने मांसुबे को जाते हैं उन्होंने यह भी कहा कि इस बजट से अधिक ठगा हुआ झारखंड के बेरोजगार युवा महसूस कर रहे हैं,