Monday, April 13, 2026
HomeNewsफेडरेशन ऑफ हजारीबाग चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री ने मनाया अंतरराष्ट्रीय मानव...

फेडरेशन ऑफ हजारीबाग चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री ने मनाया अंतरराष्ट्रीय मानव एकता दिवस

हजारीबाग:- फेडरेशन ऑफ हजारीबाग चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री ने हजारीबाग कटकमसांडी ब्लॉक स्थित अंबागढ़ बस्ती एवं कई बस्तियों में कंबल, टोपी सहित कई गर्म वस्त्र का वितरण कर अंतरराष्ट्रीय मानव दिवस मनाया।

मौके पर चेंबर के अध्यक्ष शंभू नाथ अग्रवाल ने कहा कि सोमवार को अंतरराष्ट्रीय मानव दिवस के उपलक्ष में हजारीबाग के कटकमसांडी ब्लॉक स्थित अंबागढ़ सहित आसपास के कई बस्तियों में कंबल एवं टोपी का वितरण कर मनाया गया। अंतरराष्ट्रीय मानव दिवस का संदेश देते हुए उन्होंने कहा कि एकता के बल पर बलवान शत्रु को भी पराजित किया जा सकता है।

मौके पर सचिव राकेश ठाकुर ने कहा कि बढ़ते प्रचंड ठंड को देखते हुए चेंबर के पदाधिकारियों के द्वारा सोमवार को कटकमसांडी ब्लॉक स्थित अंबागढ़ बस्ती में कंबल का वितरण किया गया। वही नन्हे बच्चों के बीच टोपी का वितरण कर उनके स्वास्थ्य लाभ का बेहतर ध्यान रखा गया। साथ ही कहा चंबर के पदाधिकारियों का संकल्प है, सेवा से बढ़कर और हमारे लिए कुछ भी नहीं है। इसी उद्देश्य के साथ कई दिनों से चेंबर के पदाधिकारियों के द्वारा 300 से भी अधिक कंबल एवं 50 से भी अधिक टोपी एवं गर्म वस्त्र का वितरण कर दिया गया है।

मौके पर अध्यक्ष शंभू नाथ अग्रवाल, सचिव राकेश ठाकुर, उपाध्यक्ष सुबोध अग्रवाल, संयुक्त सचिव अहमद तारीक राजा, मीडिया प्रभारी रितेश खण्डेलवाल एवं कई लोग उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular