Friday, September 20, 2024
Google search engine
HomeBusinessकृषि समागम में किसानों ने किया फसलों का प्रदर्शन, 40 किसान हुए...

कृषि समागम में किसानों ने किया फसलों का प्रदर्शन, 40 किसान हुए सम्मानित

चौपारण: कृषि विभाग द्वारा प्रखण्ड खेल मैदान में एक दिवसीय कृषि समागम सह प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। समागम का शुभारम्भ बरही विधायक उमाशंकर अकेला यादव, जिला कृषि पदाधिकारी राजेन्द्र किशोर, परियोजना निदेशक आत्मा अनुरंजन, बीडीओ प्रेमचन्द सिन्हा, आईएआरआई के निदेशक डॉ. विशाल नाथ, कृषि वैज्ञानिक पंकज कुमार, सांसद प्रतिनिधि मुकुंद साव ने संयुक्त रुप से द्वीप प्रज्वलित कर किया।

इस दौरान प्रखण्ड के किसानों ने अपने फसलों का प्रदर्शन क़िया। चयन समिति ने बारी बारी से सभी कृषकों के फसलों का अवलोकन किया। प्रखण्ड के 40 कृषकों को बेहतर उत्पादन के लिए पुरस्कृत किया गया। इस दौरान विधायक ने किसानों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि हमारी सरकार किसानों के आर्थिक मजबूती के लिए कृत संकल्पित है। किसानों के फसलों का उत्पादन दुगनी व बेहतर हो इसके लिए हमारी सरकार कृषि यंत्रों को भी बहुत किफायती दर पर उपलब्ध करवा रही है।

प्रदर्शनी में उन्नत गेंहू के खेती के लिए उदित दाँगी, वृंदावन को प्रथम पुरस्कार दिया गया। वहीँ इंगुनिया के बसन्त कुमार को पपीता, सूजी के अंगिरा देवी को गन्ना, केंदुआ चैथी रविन्द्र चौरसिया को सरसों की उन्नत खेती के लिए प्रथम पुरस्कार मिला। इन सबो को स्प्रे मशीन देकर समान्नित किया गया। वही इस दौरान कांग्रेस प्रखण्ड अध्यक्ष विकास, विधायक प्रतिनिधि जानकी यादव, हेलाल अख्तर सहित कई लोगों उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular