Friday, September 20, 2024
Google search engine
HomeNewsदहेज मुक्त झारखंड सेवा संघ ने मनाया स्थापना दिवस

दहेज मुक्त झारखंड सेवा संघ ने मनाया स्थापना दिवस

बिरनी/सब्बा अहमद: बुधवार को बिरनी प्रखंड के तेतरिया सलैयडीह के ज्ञानदेव पब्लिक स्कूल में दहेज मुक्त झारखंड सेवा संघ द्वारा स्थापना दिवस मनाते हुए राष्ट्रीय युवा दिवस भी मनाया गया जिसमें स्वामी विवेकानंद के जन्म दिवस को लेकर उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए कार्यक्रम का शुरुआत किया गया जिसकी अध्यक्षता दहेज मुक्त झारखंड सेवा संघ के सचिव सुरेंद्र प्रसाद वर्मा एवं संचालन विवेक राज कर रहे थे.

स्वामी विवेकानंद की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए उनके प्रेरणा को लोगों में उतारने के लिए प्रेरित किया गया दहेज मुक्त झारखंड सेवा संघ के सचिव सुरेंद्र वर्मा ने कहा हम आज ‘दहेज हटाओ बेटी बचाओ’ पर हत्या नारी उत्पीड़न को लेकर आज हम विवेकानंद की प्रेरणा से प्रभावित होकर हम समाज को एकजुटता दिखाना चाहिए और सभी सामाजिक कार्यकर्ता युवा भाई को मिलकर काम करने की जरूरत है तभी छुटकारा पाया जा सकता है वही जिला संगठन मंत्री राजेश वर्मा ने कहा कि हम सभी दहेज मुक्त झारखंड सेवा संघ के पदाधिकारियों द्वारा दहेज रूपी कुप्रथा को हटाने के लिए अपने घर से शुरुआत किया है इससे सभी को प्रेरणा लेना चाहिए.

कांग्रेस के नेता बासुदेव वर्मा ने कहा हमारे क्षेत्र में फैली कुरीतियों मैं एक शराब भी है जो दिन प्रतिदीन कितने युवाओं की जान चला जाता है शराब एक नुकसानदायक है जिसे युवाओं एवं महिलाओं आगे आकर आंदोलन का रूप देना चाहिए. तभी समाज का भला हो सकता है इस कार्यक्रम में उपस्थित बबीता देवी, अंजू देवी, ललिता देवी, जिला संगठन मंत्री पिंकू वर्मा, चंद्रिका महतो, मिथिलेश सिन्हा, चंद्रकांत श्रीवास्तव, अफजाल अंसारी, दयानंद राम, शमीम अंसारी, यशोदा देवी, सुरेश दास, पंकज पांडे, मोहन वर्मा समेत सैकड़ों लोग उपस्थित थे.

RELATED ARTICLES

Most Popular