Friday, September 20, 2024
Google search engine
HomeBusinessआजसू प्रभारी तिवारी महतो की मदद से दिव्यांगों को मिले कृत्रिम अंग

आजसू प्रभारी तिवारी महतो की मदद से दिव्यांगों को मिले कृत्रिम अंग

मांडू विस के आजसू प्रभारी तिवारी महतो की मदद से प्रखंड के आठ दिव्यांगों को कृत्रिम अंग उपलब्ध कराए गए। कृत्रिम अंग पाने वाले लोगों में प्रखंड के चानो पंचायत के होरिल महतो, चेतलाल रविदास, नागी पंचायत के निरपत महतो, खरकी पंचायत के तुलसी महतो, गाल्होबार पंचायत के लखन महतो, जयराम महतो, घनश्याम महतो, बेड़ा हरियारा पंचायत के महेश प्रजापति शामिल हैं।

आजसू विस प्रभारी तिवारी महतो के निर्देश पर सभी दिव्यांगों को लेकर रूपेन्द्र महतो पटना ले गए। पटना में एक संस्था के सौजन्य से उन्हें कृत्रिम अंग उपलब्ध कराया गया। दिव्यांगों ने कृत्रिम अंग पाकर राहत की सांस ली। कहा कि इससे अब चलने-फिरने व काम करने में सुविधा होगी। दिव्यांगों की मदद के लिए सभी ने तिवारी महतो को धन्यवाद दिया।

RELATED ARTICLES

Most Popular