Friday, September 20, 2024
Google search engine
HomeBusinessआत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत जिला स्तरीय पड़ोस युवा संसद कार्यक्रम का...

आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत जिला स्तरीय पड़ोस युवा संसद कार्यक्रम का आयोजन

बड़कागांव: आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत प्रखंड भर में एक दिवसीय जिला स्तरीय पड़ोस युवा संसद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन नेहरू युवा केंद्र हजारीबाग के तत्वधान में किया गया। जिसमें युवाओं को मुख्य रूप से चार विषय जल संरक्षण, योग, डिजिटल इंडिया एवं आत्मनिर्भर भारत विषय पर जानकारियाँ दी गई।

प्रत्येक विषय के लिए अलग-अलग सत्र आयोजित किए गए थे। कार्यक्रम की शुरुआत बतौर मुख्य अतिथि माननीय श्री टुकेश्वर प्रसाद जिला परिषद सदस्य बड़कागांव एवं उप मुखिया जयहिंद कुमार, पूर्व अध्यक्ष नंदकिशोर कुमार, श्री तारकेश्वर प्रसाद एवं राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक बचनदेव कुमार के द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।

इस कार्यक्रम की अध्यक्षता जीप सदस्य श्री टुकेश्वर प्रसाद एवं संचालन राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक बचनदेव कुमार ने संयुक्त रूप से किया। मौके पर मुख्य अतिथि तारकेश्वर प्रसाद ने युवाओं को मार्गदर्शन करते हुए जल संरक्षण के बारे में जानकारियां दी।

पूर्व अध्यक्ष नंदकिशोर कुमार ने योग के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी देते हुए युवाओं को प्रशिक्षित किया। जबकि पूर्व उपमुखिया जयहिंद कुमार ने डिजिटल इंडिया के अनेक लाभकारी योजनायों के बारे में जानकारी दी। साथ ही नंदकिशोर कुमार ने आत्मनिर्भर भारत के रूप में युवाओं को जागरूक किया।

मौके पर युवाओं ने भी अपनी ओर से इन विषयों पर अपने विचारों को एक दूसरे से साझा किया। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक बचनदेव कुमार, रविकांत कुमार, प्रमोद कुमार, जयहिंद कुमार, तारकेश्वर कुमार, बाबूलाल कुमार, कार्तिक देव महतो, पंचम कुमार, रंजन कुमार, तालेश्वर महतो, भोला महतो, नंदकिशोर कुमार, सिकंदर महतो, चितरंजन कुमार, रविंद्र महतो, प्रवीण कुमार भार्गव, ननकू महतो, रैकर किशोर, अजय कुमार, विनोद कुशवाहा, निखिल कुमार, सुकेश कुमार, राहुल कुमार, दीपेश कुमार, लखन कुमार, नंदकिशोर प्रसाद, कुलदीप कुमार, विष्णुदयाल महतो, गौतम कुमार, जनार्दन कुमार, ब्रजेश कुमार, विनय कुमार, जयपाल कुमार, तपेश्वर कुमार, शैलेंद्र कुमार, नवीन कुमार, हरिनंदन कुमार आदि सैकड़ों लोग कार्यक्रम में उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular