Friday, September 20, 2024
Google search engine
HomeNewsसमाजसेवी उमेश दांगी के पहल से 311 कंबल का वितरण

समाजसेवी उमेश दांगी के पहल से 311 कंबल का वितरण

बड़कागांव (हजारीबाग)- अत्याधिक ठंड को देखते हुए बड़कागांव प्रखंड के विभिन्न गांव के वृद्ध महिला पुरुषों बच्चों तथा दिव्यांग लोगों के बीच समाजसेवी सह पत्रकार उमेश दांगी के पहल से 311 कंबल का वितरण किया गया जिसके बाद असहाय, वृद्ध, महिला, पुरुष व बच्चे तथा दिव्यांगों को ठंड से राहत मिली।

कंबल वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ गुरुवार को एमडी रंजीत कुमार मेहता एवं एमडी देवदीप महतो के निर्देशन में आर्य कर्ण निधि लिमिटेड के बैनर तले हरली गांव में 121 कंबल का वितरण फौंडेशन प्रेसिडेंट सरोज सोनी के हाथों किया गया जिसमें जीसस मिशनरी सोसायटी ऑफ कर्णपुरा सचिव नकुल कुमार महतो का भी 20 कंबल का योगदान रहा जिसे हरली ग्राम के विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों की सेविका व सहायिकाओं के सहयोग से गरीबी असहाय लोगों का सूची तैयार किया गया और उनको कंबल उपलब्ध कराया गया ।

दांगी द्वारा दिव्यांग रामेश्वर महतो के देखरेख में प्रखंड के लगभग डेढ़ सौ दिव्यांग एवं पचासी असहाय वृद्ध महिला पुरुष लोगों का सूची तैयार कर शुक्रवार को राज्य संपोषित उच्च विद्यालय हरली परिसर में एनटीपीसी के द्वारा एजीएम कमलाकांत रजक के हाथों 190 कंबल उपलब्ध कराया गया और बाकी बचे दिव्यांगों को जो वितरण स्थल पर नहीं पहुंच पाए उनके घर जाकर पदाधिकारियों के देखरेख में प्रखंड दिव्यांग समिति के अध्यक्ष सचिव कोषाध्यक्ष के सहयोग से पहुंचाने का संकल्प उमेश दांगी ने लिया।

जिसे पंचायत स्तर पर घूम घूम कर उपलब्ध कराया जाएगा इस अवसर पर गुरुवार को आंगनबाड़ी सेविका अनिता कुमारी कुशवाहा, जयंती रानी कुशवाहा,आशा रानी कुशवाहा, प्रेमाकुमारी ,कुसुम देवी, आर्य कर्ण निधी से सरोज सोनी, पवन कुमार, अशोक कुमार, विनोद कुमार सिन्हा, खुशबू कुमारी, चौहान साव, चिंतामणि साव शुक्रवार को राज्य संपोषित उच्च विद्यालय हरली परिसर में आयोजित कंबल वितरण कार्यक्रम में मुख्य रूप से एनटीपीसी एजीएम कमलाकांत रजक, पंकज कुमार व्यास, रामेश्वर महतो, लोकनाथ राणा प्रभावती कुमारी, बजरंगी कुमार ,मंसूर आलम ,अमित कुमार के साथ-साथ आंगनबाड़ी सेविका, सहायिका समेत सैकड़ों वृद्ध महिला पुरुष असहाय बच्चे व दिव्यांग उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular