Friday, September 20, 2024
Google search engine
HomeNewsबरही प्रखंड में धर्म रक्षा निधि संग्रह का काम जोरों पर, विहिप...

बरही प्रखंड में धर्म रक्षा निधि संग्रह का काम जोरों पर, विहिप के पदाधिकारियों ने झोंकी पूरी ताकत

विश्व हिंदू परिषद की राष्ट्रव्यापी धर्म रक्षा निधि संग्रह अभियान में बरही विश्व हिन्दू परिषद एवं बजरंग दल ने जिला सह मंत्री गुरुदेव गुप्ता के नेतृत्व में पूरी ताकत झोंक दी है। इस निधि से सनातन धर्म के प्रतीक और अस्तित्व की रक्षा के साथ -साथ सेवा कार्य में खर्च किया जाता है। इस हेतु धर्म प्रेमी बंधुओं का भरपूर सहयोग संगठन को मिल रहा है और जनमानस बढ़ चढ़ कर सहयोग राशि का समर्पण कर रहे है ।लोग स्वेच्छा से 1000 रूपये का सहयोग कर रहे हैं। इस पर बयान देते हुए गुरूदेव गुप्ता ने बताया कि पूरे प्रखंड के सभी पंचायत के सभी गांव से लोग सहयोग कर रहे हैं।

यह धर्म का कार्य है और इस कार्य को सभी कार्यकर्ता वानर सेना की तरह कार्य कर रहे हैं ।इस कार्य में बरही पूर्वी ,बरही पश्चिमी , करियातपुर ,एवं रसोइया धमना पंचायत महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। इस संपूर्ण अभियान में विश्व हिंदू परिसद प्रखंड अध्यक्ष नंद किशोर कुमार, प्रखंड मंत्री कैलाश ठाकुर, बजरंग दल संयोजक प्रदीप चंद्र वंशी, इन्द्रदेव गुप्ता, अरविंद कुमार, प्रकाश प्रजापति, गिरजा साव, शंकर कुमार, चंदन कुमार, नितेश कुमार,दिलीप यादव का सहयोग रहा।

RELATED ARTICLES

Most Popular