Friday, February 6, 2026
HomeNewsपडरिया में महाशिवरात्रि में उमड़े श्रद्धालु, पूर्व विधायक मनोज यादव समेत सैकड़ों...

पडरिया में महाशिवरात्रि में उमड़े श्रद्धालु, पूर्व विधायक मनोज यादव समेत सैकड़ों लोगों ने टेका मत्था

चौपारण: प्रखंड के पडरिया गांव में महाशिवरात्रि पर्व पर भूमि पूजन भजन कीर्तन तथा महा भंडारे का आयोजन किया गया। बुधवार को भव भंडारे के साथ महाशिवरात्रि पर्व का समापन हुआ।‌

पूर्व विधायक मनोज कुमार यादव, ब्रह्मर्षि समाज के अध्यक्ष सुधीर सिंह, मुखिया संघ अध्यक्ष राजदेव यादव समेत सैकड़ों ने मंदिर में मत्था टेककर क्षेत्र में शांति तथा लोगों के विकास की कामना की।

पुर्व विधायक ने क्षेत्र में अमन चैन व शांति की कामना करते हुए कहा सभी को शिवरात्रि का शुभकामनाएँ दिया। भगवान बोलेबाब के बारात में सभी श्रद्धालु झूमते नजर आए।

इस दौरान स्थानीय मुखिया पप्पू रजक, भाजयुमो मंडल अध्यक्ष रंजन सिंह, प्रमोद सिंह, रामचन्द्र सिंह, राजकुमार सिंह, मंटू सिंह, दिलीप सिंह सहित सैकड़ों लोग शामिल थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular