Friday, September 20, 2024
Google search engine
HomeNewsविष्णुगढ़ में श्री राधाकृष्ण मंदिर के वार्षिकोत्सव में जुटे श्रद्धालु

विष्णुगढ़ में श्री राधाकृष्ण मंदिर के वार्षिकोत्सव में जुटे श्रद्धालु

विष्णुगढ़। प्रखंड के चौथा में शनिवार को श्री राधाकृष्ण मंदिर का वार्षिकोत्सव मनाया गया। मंदिर का निर्माण एक वर्ष पूर्व नव झारखंड फाउंडेशन के जिलाध्यक्ष सह समाजसेवी सुखदेव यादव द्वारा किया गया था।

वार्षिकोत्सव को लेकर पूरे गांव का माहौल भक्तिमय बना हुआ है। बड़ी संख्या में ग्रामीण वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में शामिल होकर भक्ति में लीन है।

कार्यक्रम में झारखंड इस्कॉन के श्याम प्रभु, महाभारत प्रभु, ज्यादावेद प्रभु, पंकज प्रभु, भावग्रही कृष्णदास प्रभु आदि का आगमन हुआ है। कार्यक्रम की शुरूआत नगर संकीर्तन के साथ शुरू हुआ। इसके उपरांत श्रीमद्भागवत कथा, राधा कृष्ण का अभिषेक, महाप्रसाद वितरण के बाद भंडारा के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।

ग्रामीणों ने भी इस वार्षिकोत्सव में भरपूर सहयोग दिया। कार्यक्रम को सफल बनाने में बासुदेव यादव, सुखदेव यादव, रमेश यादव, कामेश्वर यादव, दुलार यादव, विशु यादव, अशोक यादव की सराहनीय भूमिका रही। मौके पर बगोदर विधायक प्रतिनिधि हरेन्द्र सिंह, बगोदर मध्य जिप सदस्य सरिता महतो, पूरन कुमार महतो, नव झारखंड फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष किशोरी राणा, उमेश पांडेय, आर्ट एवं कल्चरल ट्रस्ट अध्यक्ष रामकिशोर सावंत, धरगुल्ली मुखिया प्रकाश मंडल, पंसस महेश यादव, नारायण यादव, माले प्रखंड सचिव जानकी शर्मा, शाकद्वीपीय ब्राह्मण समाज जिलाध्यक्ष प्रदीप पाठक, राजू यादव, विकास यादव, बालेश्वर महतो समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular