Friday, June 13, 2025
Google search engine
HomeHindiदिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता प्रथम धर्मतीर्थ प्रवर्तन में होंगी शामिल

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता प्रथम धर्मतीर्थ प्रवर्तन में होंगी शामिल

संघ शिरोमणि भाव लिंगी ज्ञान महोत्सव में जैन संतों से लेंगी आशीर्वाद

दिल्ली, 24 फरवरी: राजधानी दिल्ली में पहली बार आयोजित हो रहे संघ शिरोमणि भाव लिंगी ज्ञान महोत्सव में दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता शामिल होंगी। यह आयोजन यमुना स्पोर्ट्स क्लब, सूरजमल विहार में हो रहा है, जहां मुख्यमंत्री जैन संतों से आशीर्वाद प्राप्त करेंगी।

आयोजन के प्रवक्ता टीनू जैन ने बताया कि मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को आदिनाथ ज्ञान महोत्सव जीनागम पंथ दिवस में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया है। इस संदर्भ में आयोजन समिति के प्रतिनिधि मंडल ने वरिष्ठ भाजपा नेता पंकज जैन के नेतृत्व में उनसे मुलाकात की और उन्हें औपचारिक न्यौता दिया।

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आमंत्रण को सहर्ष स्वीकार करते हुए कहा कि वह विधानसभा की कार्यवाही से समय निकालकर संत महामुनि विमर्श सागर और अन्य जैन संतों का आशीर्वाद लेने का पूरा प्रयास करेंगी।

आयोजन समिति के सदस्य टीनू जैन के अनुसार, प्रतिनिधि मंडल में संजय जैन, रविन्द्र जैन, राजीव जैन और राकेश जैन भी शामिल थे, जिन्होंने मुख्यमंत्री का स्वागत कर उन्हें कार्यक्रम का आमंत्रणपत्र भेंट किया।

अस्सी हजार से अधिक श्रद्धालुओं की उपस्थिति की उम्मीद

आयोजन समिति का दावा है कि इस ज्ञान महोत्सव में अस्सी हजार से अधिक जैन श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। इस पावन अवसर पर केशव एंड पार्टी की प्रस्तुति में स्वर संगीत कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा, जिसमें विमर्श रत्न और रूपेश जैन भजनों की मनमोहक प्रस्तुतियां देंगे।

RELATED ARTICLES

Most Popular