Friday, September 20, 2024
Google search engine
HomeEntertainmentश्री राम कथा प्राण प्रतिष्ठा को लेकर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन, पूर्व...

श्री राम कथा प्राण प्रतिष्ठा को लेकर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन, पूर्व विधायक ने किया शुभारंभ

बरही प्रखण्ड के खोड़ाहर पंचायत अंतर्गत विक्रांत क्लब रालो में श्री राम कथा प्राण प्रतिष्ठा को लेकर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ संयुक्त बिहार में रहे मंत्री सह पूर्व विधायक मनोज कुमार यादव ने फीता काटकर किया।

इस अवसर पर पूर्व विधायक मनोज यादव ने कहा कि सांस्कृतिक कार्यक्रम से आपसी सौहार्द, भाईचारे का वातावरण कायम होता है। उन्होंने कहा कि गीत संगीत सिर्फ मनोरंजन का साधन नहीं है बल्कि यह हमारी सांस्कृतिक विरासत है और इसे बचाए रखने की जरूरत है। कहा कि ऐसे सांस्कृतिक कार्यक्रम करने से लोगों का मनोरंजन बढ़ता है, साथ ही वातावरण शुद्ध रहता है।

कार्यक्रम को सफल बनाने में अध्यक्ष रामेश्वर यादव, सचिव महेश कुमार यादव, उपाध्यक्ष उदय शर्मा, कोषाध्यक्ष चिंतामणि यादव ने महत्ती भूमिका निभाया। इसके अलावा भाजपा प्रदेश मीडिया सह प्रभारी रंजीत चंद्रवंशी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष रमेश ठाकुर, भाजपा ओबीसी प्रमण्डल प्रभारी किशुन यादव, युवा नेता रितेश गुप्ता, खोड़ाहर प्रधान खिरोधर यादव, मलकोको प्रधान प्रतिनिधि विजय यादव, सामाजिक कार्यकर्ता महेश यादव, दिनेश यादव, रितेश यादव, राजू यादव, राजेश यादव, महेन्द्र यादव, परमेश्वर यादव, इंडियन नेवी मनोज यादव, उदय शर्मा, आर्मी के जवान मनोज यादव, झारखंड पुलिस में पदस्थापित ईश्वर यादव, सीआरपीएफ में पदस्थापित रवि यादव, अनिल यादव, मनोज शर्मा, कैलाश यादव, संतोष यादव, अशोक यादव, उमेश यादव, राहुल यादव, सहदेव यादव, विकाश यादव, बिनोद यादव, कैलाश पंडित, अनिल यादव, प्रभु यादव, सकलदेव यादव, रोहित यादव, महादेव यादव, प्यारेलाल समेत अन्य लोग मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular