Monday, April 7, 2025
Google search engine
HomeHindiबड़कागांव चौक में अपराधियों ने दो युवकों को चाकू मारकर किया घायल

बड़कागांव चौक में अपराधियों ने दो युवकों को चाकू मारकर किया घायल

  • घायल युवकों को किया गया रेफर,पुलिस जांच के जुटी

सुनील कुमार ठाकुर,बड़कागांव,हजारीबाग: बड़कागांव मुख्य चौक में काला स्कॉर्पियो से उतरकर अपराधियों ने दो युवकों को चाकू मार कर बुरी तरह घायल कर दिया।यह घटना आज शाम 7:30 बजे की है। घायल युवकों को बड़कागांव के ग्रामीणों ने बड़कागांव सामुदायिक अस्पताल में लाकर प्राथमिक इलाज कराया। घायल युवकों की पहचान बड़कागांव थाना क्षेत्र ग्राम पिपराडीह निवासी उमेश गोप का 23 वर्षीय पुत्र चंदन गोप , एवं अर्जुन गोप का 18 वर्षीय पुत्र ललन गोप के रूप में की गई है। घटना की सूचना पाकर बड़कागांव थाना प्रभारी नेमधारी रजक, एसआई आशीष भगत, अमित कुमार, इंद्रजीत कुमार, अभिषेक कुमार पुलिस दल बल के साथ पहुंचे। पुलिस ने घायल युवकों एवं प्रत्यक्षदर्शियों से घटना की जानकारी ली। घायल युवकों का इलाज बड़कागांव अस्पताल में चिकित्सा पदाधिकारी डॉ शंभू कुमार ने प्राथमिक इलाज किया।गंभीर अवस्था को देखते हुए दोनों घायलों को हजारीबाग रेफर कर दिया गया। बड़कागांव मुख्य चौक के प्रत्यक्ष दर्शियों ने बताया कि काला स्कॉर्पियो से हजारीबाग की ओर से चार-पांच की संख्या में अपराधी आए। स्कॉर्पियो से उतरकर दोनों ओर से जमकर पहले मुक्का मुक्की चली। तत्पश्चात स्कॉर्पियो से आए अपराधियों ने चौक में दोनों युवकों को चाकू मार दिया।ललन गोप को बायां पसली के पास चाकू लगा है, जबकि चंदन गोप को पीठ में चाकू लगा है। अपराधी को भगाने के दौरान घायल एक युवक ने पीछे से स्कॉर्पियो का शिशा को भी तोड़ दिया।

घायल युवक चंदन गोप ने बड़कागांव पुलिस के समक्ष बयान देते हुए बताया कि कटकमदाग थाना क्षेत्र के रेवाली गांव के राजा, शिवम ,रोहित, गोल्डेन द्वारा घटना का अंजाम दिया है।घटना का कारण बकाया 16,000 राशि मांग को लेकर की गई है। इस संबंध में बड़कागांव पुलिस गहन छानबीन करने में जुट गई है। बड़कागांव अस्पताल में अव्यवस्था को लेकर ग्रामीणों द्वारा नाराजगी व्यक्त की गई। बड़कागांव चौक के ग्रामीणों ने कहा कि आए दिन मुख्य चौक या बाजार में घटना घटते रहती है। इसलिए बड़कागांव चौक एवं बाजार में रक्षा की दृष्टिकोण से पुलिस की तैनाती की मांग की है।

RELATED ARTICLES

Most Popular