Monday, December 8, 2025
HomeIndiaचौपारण: जरूरतमन्दों के बीच मुखिया ने किया कंबल का वितरण

चौपारण: जरूरतमन्दों के बीच मुखिया ने किया कंबल का वितरण

चौपारण : प्रखंड के दादपुर पंचायत में जरूरमन्दों के बीच कंबल का वितरण किया गया। कंबल का वितरण दादपुर पंचायत के मुखिया गंदौरी दांगी के नेतृत्व में किया गया।

मुखिया गंदौरी दांगी ने बताया कि बढ़ती ठंड को इसे देखते हुए रविवार को पंचायत अंतर्गत 84 जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण किया गया और आगे भी की जाएगी। मुखिया गंदौरी दांगी ने कहा कि समय से जरूरतमन्दों के बीच कम्बल का वितरण हो यह मेरा दायित्व भी बनता है।

रविवार को पंचायत के वार्ड नं 5 और वार्ड नं 7 के जहूर मियां, पूरन भुइँया,चिंता देवी, शेरखान मियां, खलील मियां,दोवा देवी,गिरजा देवी,कमली देवी, पुनिया देवी, शम्भू सिंह,मुनु ठाकुर सहित अन्य को कम्बल दिया गया। इस दौरान उप मुखिया बेबी देवी, वार्ड सदस्य बेबी देवी, मंगलेश सिंह, पवन कुमार, मुकेश कुशवाहा सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular