Friday, September 20, 2024
Google search engine
HomeNewsसंस्कार युक्त शिक्षा से बच्चो का चरित्र निर्माण संभव: नाजीर अख्तर

संस्कार युक्त शिक्षा से बच्चो का चरित्र निर्माण संभव: नाजीर अख्तर

बरही: भामाशाह सरस्वती शिशु विद्या मंदिर बरही में दो दिवसीय आचार्य कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्घाटन एस.डी.पी.ओ. नाजिर अख्तर एवं विद्यालय प्रबंध कारिणी समिति के अध्यक्ष अमित कुमार, सचिव नागेंद्र कुमार, साहू समाज के मुखिया पदेन सदस्य सुरेश साव एवं विद्यालय के प्रधानाचार्य रजनीश पांडेय के द्वारा सामूहिक रूप से दीप जलाकर किया गया।

यह दो दिवसीय कार्यशाला पांच सत्रों में विभक्त होकर सुबह 8:00 बजे से प्रारंभ होकर शाम 5:00 बजे तक चली। मौके पर नाजिर अख्तर ने कहा कि बच्चों को संस्कार युक्त शिक्षा मिलने से वह देश का अच्छा नागरिक बन पाता है। संस्कार युक्त शिक्षा से ही बच्चो में नैतिक चरित्र निर्माण संभव है।

शिक्षा का एक मात्र उद्देश्य नौकरी नही होनीं चाहिए। उन्हें नैतिकता का भी ज्ञान होनीं चाहिए। वहीं कैलाश राय के प्रधानाचार्य शर्मेंद्र साहू ने कहा कि विद्या भारती के विद्यालय से शिक्षा प्राप्त कर निकले बच्चे आज जहां कहीं भी हैं, उनमें संस्कार का दर्शन स्पष्ट हो जाता है। वहीं विद्यालय के प्रधानाचार्य रजनीश पांडेय ने कहा कि इस तरह के कार्यशाला से आचार्यों के व्यक्तित्व का विकास होता है। इसलिए इस तरह का कार्यक्रम आवश्यक हो जाता है। कार्यशाला में मनीष कुमार सिन्हा, जुली कुमारी, चंद्रमोहन मिश्रा, राजू कुमार सहित कई आचार्य मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular