Monday, March 2, 2026
HomeBreaking Newsज्ञानोदय विकास स्कूल बड़कागांव के सीबीएसई दसवीं की परीक्षा में सुनैना गुप्ता...

ज्ञानोदय विकास स्कूल बड़कागांव के सीबीएसई दसवीं की परीक्षा में सुनैना गुप्ता को मिला 90.6% अंक

सीबीएसई दसवीं की परीक्षा में ज्ञानोदय विकास स्कूल बड़कागांव के सुनैना गुप्ता ने 90.6 प्रतिशत अंक लाकर प्रखंड एवं विद्यालय का नाम रौशन किया है। जबकि विद्यालय में दूसरे स्थान पर 82.6 फीसदी अंकों के साथ यशवंत कुमार, तीसरे स्थान पर सावन कुमार 81 प्रतिशत अंक लाकर रहे।

इसके साथ ही चौथे स्थान पर आदेश कुमार, आशीष राज सोनी कुमारी पांचवे स्थान पर अमन कुमार छठे स्थान पर आशीष कुमार, सातवें स्थान पर भारती कुमारी, आठवें स्थान पर यूनिक भारती, नौवें स्थान पर उज्जवल कुमार, दसवें स्थान पर रहे, वही राजा कुमार शाह, शिवानी कुमारी, आकाश कुमार, राजन कुमार, कुणाल कुमार, नयन कुमार, पिंटू कुमार ने बेहतर अंक प्राप्त कर बोर्ड परीक्षा पास की वहीं विद्यालय में छात्र-छात्राओं के बेहतर प्रदर्शन थे हर्ष का माहौल है।

अभिभावक छात्रों के प्रदर्शन से खुश है। बोर्ड परीक्षा में सफल सभी छात्रों ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता व ज्ञानोदय विकास स्कूल के शिक्षकों को दिया। विद्यालय के प्रधानाचार्य रियासत हसन द्वारा सभी सफल छात्रों को बधाई दी। विद्यालय के सचिव सिकंदर सोनी ने सभी सफल छात्रों के उज्जवल भविष्य की शुभकामना दिया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular