Friday, March 28, 2025
Google search engine
HomeNewsब्रह्मा विद्या विहंगम द्वारा सप्ताहिक सत्संग गोष्ठी का आयोजन

ब्रह्मा विद्या विहंगम द्वारा सप्ताहिक सत्संग गोष्ठी का आयोजन

बरही हजारीबाग रोड में स्थित शकुंतला भवन में ब्रह्मा विद्या विहंगम द्वारा सत्संग गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कृष्णा कुमार गुप्ता ने किया। कार्यक्रम का शुरुआत सामूहिक रूप से ॐ का उच्चारण कर किया गया।

वहीं मंगल गान, भजन एवं स्वागत गान सिकंदर सिंह के द्वारा गाकर किया गया। उद्घोष सामूहिक रूप से किया गया। वहीं संकट मोचन एवं प्रवचन कृष्णा कुमार गुप्ता ने की, माल्यार्पण सामूहिक रूप से किया गया।

कार्यक्रम के अंत में वंदना, आरती एवं शांति पाठ सामुहिक रूप से किया गया। मौके पर सिकंदर सिंह, राजदेव सिंह, जूली कुमारी, विमला केशरी, समुंद्री देवी, सुनीता देवी, कैलाश प्रसाद केशरी, रामचंद्र राम एवं पप्पू राम मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular