Friday, September 20, 2024
Google search engine
HomeNewsभारतीय मजदूर संघ ने मनाया स्थापना दिवस

भारतीय मजदूर संघ ने मनाया स्थापना दिवस

बडकागांव : भारतीय मजदूर संघ बड़कागांव प्रखंड कार्यालय सोमवार बाजार स्थित परेवातरी में संघ की 67 वीं स्थापना दिवस संघ की झंडा को फहराकर एवं बुलंद नारे लगाकर मनाया गया। मौके पर प्रखंड अध्यक्ष आनंद प्रसाद कुशवाहा ने कहा कि भारतीय मजदूर संघ भारत का सबसे बड़ा केन्द्रीय श्रमिक संगठन है। इसकी स्थापना भोपाल में महान विचारक दत्तोपन्त ठेंगडी द्वारा प्रख्यात स्वतन्त्रता सेनानी लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक के जन्मदिवस 23 जुलाई 1955 को हुई।

मिडिया प्रभारी ज्ञानचंद कुमार उर्फ ज्ञानी ने कहा कि भारत के अन्य श्रम संगठनों की तरह यह किसी संगठन के विभाजन के कारण नहीं बना, एक विचारधारा के लोगों का सम्मिलित प्रयास का परिणाम था। यह देश का पहला मजदूर संगठन है, जो किसी राजनैतिक दल की श्रमिक इकाई नहीं, बल्कि मजदूरों का, मजदूरों के लिए, मजदूरों द्वारा संचालित अपने में स्वतन्त्र मजदूर संगठन है।

मौके पर मुख्य रूप से प्रखंड अध्यक्ष आनंद प्रसाद कुशवाहा, सचिव विरेन्द्र ओझा, मीडिया प्रभारी ज्ञानचंद कुमार उर्फ ज्ञानी, मिथलेश साव, छोटू राणा, शंकर साव, राजेश राणा, मोहन कुमार, लालु राणा, प्रसाद राणा, समेत दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular