Saturday, January 17, 2026
HomeNewsप्रखंड स्तरीय किसान संगोष्ठी आयोजित

प्रखंड स्तरीय किसान संगोष्ठी आयोजित

गिरिडीह जिला अंतर्गत जमुआ प्रखण्ड के दलिया गांव में पर्णहरित प्रोड्यूसर लिमिटेड के बैनर तले कृषक जागरूकता हेतु प्रखण्ड स्तरीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी में बतौर मुख्य अतिथि बतौर जिला कृषि पदाधिकारी गिरिडीह सुरेन्द्र कुमार सिंह ने संगोष्ठी को संबोधित करते हुए कहा कि उन्नत खेती के लिए पूर्ण रूप से नयी तकनीक के साथ खेती करने की आवश्यकता है एवं रासायनिक खाद के बजाय जैविक खाद का प्रयोग लाभदायक होगा।

विशिष्ट अतिथि बतौर समाज सेवी सह सदस्य कृषि वैज्ञानिक सलाहकार समिति बिरसा कृषि विश्वविद्यालय रांची प्रभा देवी ने संगोष्ठी को संबोधित करते हुए कहा कि कुशल कृषक बनने से पूर्व उन्हें प्रशिक्षण लेकर प्रशिक्षित होना आवश्यक है।

जिसे समय समय पर कृषि विज्ञान केन्द्र गिरिडीह के द्वारा प्रशिक्षण दिया जाता है। शीघ्र ही इन क्षेत्रों में भी एक विशेष प्रशिक्षण शिविर का आयोजित करवाने का प्रयास करूंगी।उन्होंने महिलाओं को भी कृषि कार्य के रूप में मशरूम उत्पादन,बकरी पालन के क्षेत्र में आगे आने की अपील की।

कार्यक्रम को मुख्य रूप से आईडिया के कृष्ण मुरारी शर्मा, बीटी एम पवन गुप्ता, कम्पनी के डायरेक्टर विवेक वर्मा, सुरेश वर्मा, इन्द्र जीत वर्मा, विष्णु नारायण वर्मा, इस्लाम अंसारी, ताहिर अंसारी, राजू प्रसाद वर्मा, राजू रजक, जानकी महतो, सरिता देवी, बेबी देवी इत्यादि ने संबोधित किया। कार्यक्रम में सैकड़ों कृषकों ने भाग लिया।

RELATED ARTICLES

Most Popular