Friday, September 20, 2024
Google search engine
HomeNewsभाजपाइयों ने अटल बिहारी वाजपेयी की मनाई जयंती मनाई

भाजपाइयों ने अटल बिहारी वाजपेयी की मनाई जयंती मनाई

अमित मालाकार, बड़कागांव : भारतीय जनता पार्टी पूर्वी उरीमारी मंडल के अध्यक्ष खेमलाल महतो की अध्यक्षता व महामंत्री दिनेश करमाली के संचालन में विवेकानंद सरस्वती शिशु विद्या मंदिर खरांटी के प्रांगण में पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जन्म दिवस मनाया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत कार्यकर्ताओं द्वारा वाजपेयी की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया।

आयोजित कार्यक्रम में वक्ताओं द्वारा बारी-बारी से उनकी जीवनी पर प्रकाश डाला गया। मंडल अध्यक्ष खेमलाल महतो ने विस्तार पूर्वक जानकारी देते हुए कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी भारत के तीन बार प्रधानमंत्री रहे। वे पहले 16 मई से 1 जून 1996 तक, तथा फिर 1998 मे और फिर 19 मार्च 1999 से 22 मई 2004 तक भारत के प्रधानमंत्री रहे।

वे हिंदी कवि, पत्रकार व एक प्रखर वक्ता थे। वे भारतीय जनसंघ के संस्थापकों में एक थे और 1968 से 1973 तक उसके अध्यक्ष भी रहे।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से मंडल अध्यक्ष खेमलाल महतो, पूर्व मंडल अध्यक्ष बेचन साव, युवा लेखक व स्कॉलर विपिन कुमार, महामंत्री दिनेश करमाली, उपाध्यक्ष अशोक साव, किशोर राणा, देवंती देवी, भाजयुमो अध्यक्ष विजय यादव, तालेश्वर प्रसाद, मुकुटधारी राम, अमित गुप्ता, तूफान करमाली, श्याम प्रसाद गुप्ता, दशरथ चौधरी, भुपाल स्वर्णकार, हीरालाल साव, सुरेश प्रजापति, दीनानाथ यादव, ज्योति कु. प्रजापति, नागेश्वर महतो, फूलचंद बेदिया, धनलाल बेदिया, सच्चिदानंद पांडे समेत दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular