Saturday, January 17, 2026
HomeNewsभाजपा ने मनाया पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि

भाजपा ने मनाया पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि

चौपारण : प्रखण्ड भाजपा कार्यालय में चौपारण पश्चिमी मंडल के नेतृत्व में मंडल अध्यक्ष मुकेश सिन्हा की अध्यक्षता में पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की 54 पुण्यतिथि मनाई गई।

मौके पर उपस्थित सांसद प्रतिनिधि मुकुंद साव ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के चिंतक और संगठनकर्ता थे, वे भारतीय जनसंघ के अध्यक्ष भी रहे हैं, उन्होंने भारत की सनातन विचारधारा को युगानुकुल रूप में प्रस्तुत करते हुए देश को एकात्म मानववाद नामक विचारधारा दी, वे एक समावेशित विचारधारा के समर्थक थे, जो एक मजबूत और सशक्त भारत चाहते थे।

इनका निधन 11फरवरी 1968 को हुआ था। भाजपा इन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं। भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा जिला उपाध्यक्ष रामस्वरूप पासवान ने कहा कि सनातनी व्यवस्था के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित करते है, मंडल अध्यक्ष मुकेश सिन्हा ने कहा कि हमारी राष्ट्रीयता का आधार भारत माता है, केवल भारत ही नहीं माता शब्द हटा दीजिए तो भारत केवल जमीन का टुकड़ा मात्र बनकर रह जाएगा।

कार्यक्रम में सांसद प्रतिनिधि मुकुंद साव, भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा जिला उपाध्यक्ष रामस्वरूप पासवान, मंडल अध्यक्ष मुकेश सिन्हा, मंडल महामंत्री आशीष कुमार सिंह, पंचायत सांसद प्रतिनिधि लक्ष्मण साव, रंजीत पांडे, मनीष सिन्हा, राजेश गुप्ता, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष राजकुमार यादव, केशो सिंह, अर्जुन राणा, भोला भुइयां सहित कई लोग शामिल थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular