Sunday, January 18, 2026
HomeBreaking Newsबारहीडीह में शतचंडी यज्ञ को लेकर भूमिपूजन किया गया

बारहीडीह में शतचंडी यज्ञ को लेकर भूमिपूजन किया गया

बरही प्रखंड अंतर्गत बरहीडीह में हो रहे शतचंडी महायज्ञ को लेकर भूमिपूजन व झंडारोहण किया गया। जिसमे यज्ञ के मुख्य आचार्य रामचंद्र पांडेय ने मंत्रोचारण के साथ संपन्न करवाया।

आचार्य के साथ सहयोगी पंडितो में रामशरण शर्मा, महेंद्र पांडेय, कामेश्वर पांडेय, कृष्णा पांडेय, गौतम पांडेय, उपेंद्र पांडेय, जिबलाल पांडेय, बीरेंद्र पांडेय, अजय पांडेय के साथ यजमान के रूप में अशोक सिंह एवं बिनय सिंह सपरिवार पूजा में बैठे।

मौके पर पूजा कमेटी के पदाधिकारियों के साथ साथ सैकड़ों महिला एवं पुरुष शामिल थे। वहीं पूजा कमेटी के अधिकारियों ने बताया कि 2.04.22 को जलयात्रा के साथ 10.4.22 तक नौ दिनों तक चलेगा। जिसमे प्रत्येक दिन प्रवचन के साथ साथ जागरण का कार्यक्रम होगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular