Friday, September 20, 2024
Google search engine
HomeNewsभारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी विकास पुरुष के साथ-साथ बहुमुखी प्रतिभा की...

भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी विकास पुरुष के साथ-साथ बहुमुखी प्रतिभा की धनी थे: रमेश ठाकुर

बरही: भाजपा कार्यालय बरही (भगवती मंदिर धनबाद रोड बरही) में देश के धरोहर भारत रत्न से सम्मानित पूर्व प्रधानमंत्री दिवंगत अटल बिहारी वाजपेयी जी की जयंती मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा अनुसूचित मंडल मोर्चा के अध्यक्ष नागेश्वर रजक और संचालन पश्चमी मंडल भाजपा के महामंत्री नवल किशोर सिंह ने किया।

इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने स्व अटल बिहारी वाजपेयी के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि रमेश ठाकुर ने कहा कि भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने अपने कार्यकाल में कई ऐसे विकास योजनाओं को धरातल उतारा, जिसे आम जनता उन्हें आज भी विकास पुरुष के नाम से जानते हैं।

कार्यक्रम में भाजपा के जिला उपाध्यक्ष रमेश ठाकुर, वरिष्ठ समाजसेवी सुरेंद्र रजक, युवा मोर्च के जिला मीडिया प्रभारी अरविंद कुमार, मुखिया प्रतिनिधि टेकलाल यादव, पंकज वर्णवाल, मनोज उपाध्याय, विपिन सिन्हा, मुकेश कुमार, अमित सिंह, शमशेर आलम, संतोष ठाकुर, महेंद्र ठाकुर, हीरालाल रवानी, बीरेंद्र यादव, महेंद्र ठाकुर, ब्रजेश ठाकुर, प्रदीप पांडेय, शिवा निषाद, अशोक यादव, युगल यादव, राजेन्द्र यादव, मनोज उपाध्याय आदि लोग शामिल हुए।

RELATED ARTICLES

Most Popular