Saturday, January 17, 2026
HomeNewsबड़कागांव सेंट्रल पब्लिक स्कूल ने 22 वां स्थापना दिवस मनाया

बड़कागांव सेंट्रल पब्लिक स्कूल ने 22 वां स्थापना दिवस मनाया

बच्चों की प्रतिभा को निखारना शिक्षकों की पहली प्राथमिकता: विनोद सिन्हा

बड़कागांव (अमित मालाकार): ठाकुर मोहल्ला स्थित सेंट्रल पब्लिक स्कूल ने 22 वां स्थापना दिवस मनाया जिसकी अध्यक्षता प्राचार्य रूबी वर्मा एवं संचालन गायत्री सिन्हा ने किया। स्थापना दिवस मौके पर बच्चों के बीच विभिन्न तरह के खेल प्रतियोगिता कराया गया। कबड्डी, म्यूजिकल चेयर, रस्सी दौड़ कराया गया उसके पश्चात् बच्चों को जलपान करवाया गया।

खेल में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को बुधवार को पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा।

मोहित कुमार,वीरू सिन्हा, अनुराग कुमार, सोनी कुमारी, आकांक्षा कुमारी, अनुरागिनी कुमारी, शिवम कुमार, राज कुमार,सुमित विश्वकर्मा, रोशन विश्वकर्मा, पिंटू कुमार समेत अन्य बच्चों ने खेल में बेहतर प्रदर्शन किया।

प्रबंधक विनोद सिन्हा ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा की हमारी प्राथमिकता है कि हमारे विद्यालय के बच्चे हर क्षेत्र में विशिष्ट पहचान बनाएं,मौके पर शिक्षक अशोक कुमार अमित, मो. अकबर, मो. आलम, विशाल सिन्हा, शिक्षिका नीतू कुमारी,संगीता कुमारी, निक्की कुमारी ने मुख्य भूमिका निभाई। स्थापना दिवस के मौके पर ग्रामीण भी उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular