Sunday, December 7, 2025
HomeIndiaबरही विधायक उमाशंकर अकेला ने बिरहोरों के बीच किया 130 कंबल का...

बरही विधायक उमाशंकर अकेला ने बिरहोरों के बीच किया 130 कंबल का वितरण

बरही: बढ़ते ठंड को देखते हुए बरही प्रखंड अंतर्गत खोड़ाहर पंचायत में विधायक उमाशंकर अकेला ने गरीब एवं असहाय बिरहोर कॉलोनी एवं केवाल के बिरहोरों के बीच 130 कंबल का वितरण किया।

विधायक उमाशंकर अकेला ने कहा की गरीब परिवारों और खासकर बिरहोर जनजाति को संरक्षित करना सरकार का दायित्व है। ठंड बढ़ने लगी है जिसके कारण जंगल में रह रहे आदिम जनजातियों और गरीब परिवारों पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। यही वजह है की बिरहोर जाती समूह के लोगों को यह सहायता दी गई है।

लाभुकों में फूलमती देवी, सावित्री देवी, संगीता देवी, कुंती देवी, सुभंती देवी, सरजू बिरहोर, सुकर बिरहोर, किशोर बिरहोर, जानकी बिरहोर, फागू बिरहोर, ब्रह्मदेव बिरहोर, बसंती देवी, राजेश, फुलवा, सोभा, सुमीया, शांति सहित कई अन्य लोग शामिल है। मौके पर जिला उपाध्यक्ष डॉ निजामुद्दीन अंसारी, बीडीओ सी. आर. इंदवार, मुखिया अनीता देवी, अशोक सिंह सहित कई अन्य लोग मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular