Friday, September 20, 2024
Google search engine
HomeNewsबड़ा बाजार यूथ विंग ने किया रामनवमी के पावन पर्व पर ''251...

बड़ा बाजार यूथ विंग ने किया रामनवमी के पावन पर्व पर ”251 किलो लड्डू” महा प्रसाद का वितरण

Hazaribagh News: जहां एक और पूरा हजारीबाग राम माय है, तो वहीं दूसरी ओर बड़ा बाजार चौक स्थित सत्यनारायण मंदिर के समीप मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की जन्म उत्सव राम नवमी के पावन पर्व पर बड़ा बाजार यूथ विंग के द्वारा 251 किलो लड्डू महाप्रसाद का वितरण किया गया। प्रभु श्री राम को ढोल नगाड़ों के साथ 11 किलो के लड्डू का भोग लगाया गया। जिसके पश्चात सभी राम भक्तों एवं आम जनता के बीच वितरण किया गया।

वितरण कार्यक्रम में विशेष रुप से बड़कागांव विधायक अंबा प्रसाद, संरक्षक भैया अभिमन्यु प्रसाद, महासचिव चंद्रप्रकाश जैन, पूर्व उपमहापौर आनंद देव, बिट्टू बिहारी, रवि कुमार सहित कई गणमान्य लोगों ने उपस्थित होकर श्रद्धालुओं के बीच लड्डू महाप्रसाद का वितरण किया।

कार्यक्रम को सफल बनाने मे अध्यक्ष विशाल खंडेलवाल, सचिव सह कोषाध्यक्ष अमर जैन विनायका, उपाध्यक्ष विवेक सिन्हा उर्फ पप्पू, रुचि कुजूर, रितेश खण्डेलवाल, संजय कुमार डिश, संयोजक विकास केसरी, सहसंयोजक जयनंदन सिन्हा, अतिशय जैन, नीतीश चंद्र,अनमोल कुमार, कालतार सिंह, कोमल कुमारी, अनन्या भट्टाचार्जी, सत्यनारायण सिंह, विजय अग्रवाल, दीपक कुमार, अंकुर केशरी, सौरव केशर, अनूप राजेश लकड़ा,अतिशय जैन सहित कई पदाधिकारियों एवं सदस्यों का योगदान रहा।

 

मौके पर बड़कागांव विधायक अंबा प्रसाद ने कहा कि कोविड-19 के बाद रामनवमी में पुरा हजारीबाग राम माय हैं तो वही बड़ा बाजार यूथ विंग के द्वारा यह कार्य बहुत ही सराहनीय है। सभी पदाधिकारी एवं सदस्य बधाई के पात्र हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular