Friday, September 20, 2024
Google search engine
HomeLatestरामनवमी के दिन बड़ा बाजार यूथ विंग 251 किलो बांटेगा लड्डू

रामनवमी के दिन बड़ा बाजार यूथ विंग 251 किलो बांटेगा लड्डू

Hazaribagh: जहां एक और पूरे विश्व में मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के जन्म उत्सव रामनवमी को पूरे उत्साह पूर्वक मनाया जाता है तो वहीं झारखंड के हजारीबाग जिले में मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के जन्म उत्सव को भी बड़े धूमधाम से मनाया जाता है।

प्रभु श्री राम को 11 किलो के बने लड्डू से लगाया जाएगा

धार्मिक एवं सामाजिक कार्यों में अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करने वाला बड़ा बाजार यूथ विंग के द्वारा रामनवमी के पावन पर्व 10 अप्रैल दिन रविवार को हजारीबाग के महावीर स्थान मंदिर के समीप 251 किलो लड्डू का वितरण किया जाएगा। सर्वप्रथम भगवान श्रीराम को 11 किलो के बने एक लड्डू से भोग लगाया जाएगा। जिसके पश्चात सभी राम भक्तों एवं आम जनमानस के बीच लड्डू का वितरण किया जाएगा।

बड़ा बाजार यूथ विंग,रामनवमी,251 किलो लड्डू का वितरण,प्रभु श्री राम,महासचिव चंद्रप्रकाश जैन,विशाल खण्डेलवाल, महावीर स्थान मंदिर

कार्यक्रम को विशेष सफल बनाने में संरक्षक भैया अभिमन्यु प्रसाद, महासचिव चंद्र प्रकाश जैन, अध्यक्ष विशाल खण्डेलवाल, सचिव अमर जैन, रितेश खण्डेलवाल, जयनंदन सिन्हा, विकास केसरी, अभिषेक अग्रवाल, निखिल खंडेलवाल, पीयूष खंडेलवाल, वीरेंद्र गर्ग, बिट्टू बिहारी, ऋत्विक कुमार, अमित कुमार, सत्य नारायण सिंह सहित कई लोगों का कार्यक्रम को सफल बनाने योगदान मिल रहा है।

दो वर्षों के बाद राम भक्तों में आया है उत्साह, तो बड़ा बाजार यूथ विंग भी कर रहा है कार्यक्रम: महासचिव चंद्रप्रकाश जैन

महासचिव चंद्रप्रकाश जैन ने कहा कि कोरोना महामारी के पश्चात पिछले 2 वर्षों से राम भक्त मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के जन्म उत्सव मनाने में विफल रहे। इस वर्ष ईश्वर के आशीर्वाद से सभी राम भक्तों अति उत्साहित में भगवान श्रीराम का जन्म उत्सव बनाएंगे तो वही बड़ा बाजार यूथ विंग के द्वारा 251 किलो लड्डू का वितरण कर किया जाएगा।

कार्यक्रम को लेकर सभी सदस्यगण अति उत्साहित हैं: विशाल खण्डेलवाल

अध्यक्ष विशाल खण्डेलवाल ने कहा कि कार्यक्रम को लेकर सभी सदस्यगण अति उत्साहित हैं। भक्ति भाव के बीच पूरे कार्यक्रम को संपन्न किया जाएगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular