Thursday, October 17, 2024
Google search engine
HomeLatestHar Ghar Tiranga: 'हर घर तिरंगा' अभियान को सफल बनाने में जुटी...

Har Ghar Tiranga: ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को सफल बनाने में जुटी बड़ा बाजार यूथ विंग

  • बड़ा बाजार यूथ विंग के द्वारा ‘हर घर तिरंगा अभियान’ में निशुल्क तिरंगा का किया जाएगा वितरण
  • हर घर तक तिरंगा पहुंचे हमारा उद्देश्य यही है चंद्रप्रकाश जैन

हजारीबाग शहर के बड़ा बाजार यूथ विंग के द्वारा सामाजिक एवं धार्मिक कार्यों में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने वाले यूथ विंग के द्वारा हर घर तिरंगा अभियान के दौरान निशुल्क तिरंगा का वितरण किया जाएगा। शहर में 11 अगस्त एवं 12 अगस्त को विभिन्न चौक चौराहों पर निशुल्क राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा दिया जाएगा। सोमवार को देर शाम सखी मंडल की महिलाओं के द्वारा निर्मित तिरंगा को बड़ा बाजार यूथ विंग के अध्यक्ष विशाल खंडेलवाल, उपाध्यक्ष संजय कुमार ने जे एस एल पी एस की जिला परियोजना पदाधिकारी शांति मरांडी को सहयोग राशि देकर तिरंगा प्राप्त किया।

तर्पण फाउंडेशन के फॉउंडर श्रीकांत भारतीय द्वारा अनाथ बच्चों को टैब और मोबाइल वितरित किया गया

बड़ा बाजार यूथ विंग के महासचिव चंद्रप्रकाश जैन ने कहा कि हर लोगों तक तिरंगा पहुंचे हमारा उद्देश्य यही है। इसी उद्देश्य के साथ हजारीबाग शहर के विभिन्न चौक चौराहों पर 11 अगस्त एवं 12 अगस्त को तिरंगे का वितरण किया जाएगा ताकि 13 अगस्त से 15 अगस्त तक हर व्यक्ति हर घर तिरंगा के कार्यक्रम में सम्मिलित होकर एकजुटता के साथ हर घर तिरंगा के कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संपन्न करें।

अध्यक्ष विशाल खंडेलवाल ने शहरवासियों से अपील करते हुए कहा कि हर घर तिरंगा कार्यक्रम के इस अभियान में अपने घरों में दफ्तरों में एवं अपने विभिन्न प्रतिष्ठानों में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा को अवश्य लहराए और इस कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संपन्न करें वहीं उन्होंने कहा कि 11 अगस्त एवं 12 अगस्त को हमारी टीम के द्वारा शहर के विभिन्न चौक चौराहों पर निशुल्क तिरंगे का वितरण किया जाएगा यह हमारा एक छोटा सा प्रयास है हजारीबाग शहर वासियों के प्रति।

RELATED ARTICLES

Most Popular