Friday, September 20, 2024
Google search engine
HomeNewsबड़ा बाजार यूथ विंग के द्वारा होली के पावन पर्व पर 65...

बड़ा बाजार यूथ विंग के द्वारा होली के पावन पर्व पर 65 वर्षीय वृद्ध व्यक्ति को उपलब्ध कराया गया रक्त

पर्व और त्योहार आते जाते रहेंगे हमारी यूथ विंग किसी के लिए काम आ जाए यही हमारे लिए सबसे बड़ी पर्व और त्योहार होगा :- विशाल खण्डेलवाल

हजारीबाग: टाटीझरिया आमनारी निवासी स्वर्गीय मोती महतो के सुपुत्र भुनेश्वर महतो 65 वर्षीय को पैर में दर्द के कारण एच.एम.सी.एच में इलाजरत के दौरान उनके शरीर में रक्त की कमी होने पर चिकित्सकों के द्वारा यथाशीघ्र रक्त उपलब्ध करने को लेकर उनके परिजनों को निर्देश दिया गया।

आनन-फानन में उनके परिजनों ने ब्लड बैंक से संबंधित रक्त ना मिलने पर होली महापर्व के दिन बड़ा बाजार यूथ विंग से रक्त उपलब्ध कराने को लेकर मदद की गुहार लगाई।

ये भी पढ़े: क्षत्रिय स्वर्णकार कल्याण समिति के द्वारा भव्य होली मंगल मिलन समारोह

यूथ विंग के तमाम पदाधिकारियों ने संबंधित रक्त की खोजबीन में जुट गए। जिसके बाद पुलिस लाइन निवासी अविनाश दुबे से रक्तदान करने हेतु आग्रह किया गया जिसके बाद उन्होंने होली की संध्या पर तत्काल सदर हॉस्पिटल स्थित ब्लड बैंक पहुंचकर रक्तदान कर मानवता का परिचय देते हुए 65 वर्षीय भुनेश्वर मेहतो की जान बचाई।

ये भी पढ़े: प्रायोगिक परीक्षा हुई नही और Vinoba Bhave University ने रिजल्ट किए प्रकाशित

विशाल खंडेलवाल ने रक्तदाता अविनाश दुबे के जज्बे को सलाम करते हुए कहा कि होली महापर्व पर भी इन्होंने रक्तदान कर 65 वर्षीय वृद्ध व्यक्ति की जान बचाई साथ ही कहा की पर्व और त्योहार आते जाते रहेंगे, हमारी यूथ विंग किसी के लिए काम आ जाए यही हमारे लिए सबसे बड़ी पर्व और त्योहार होगी।

होली के पावन पर्व पर लोगों को सेवा प्रदान कर मन काफी आनंदित हुआ: रितेश खण्डेलवाल

रितेश खंडेलवाल ने कहा कि होली के पावन पर्व पर लोगों को सेवा प्रदान कर मन काफी आनंदित हुआ। साथ ही रक्तदाता अविनाश दुबे के जज्बे को सलाम करते हुए तमाम पदाधिकारियों एवं सदस्यों की ओर से उनका हृदय से आभार प्रकट किया।

RELATED ARTICLES

Most Popular