Friday, May 9, 2025
Google search engine
HomeHindiबाबूलाल मरांडी बने भाजपा विधायक दल के नेता, कर्मचारी साव ने दी...

बाबूलाल मरांडी बने भाजपा विधायक दल के नेता, कर्मचारी साव ने दी बधाई

सुनील कुमार ठाकुर: झारखंड प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी को भारतीय जनता पार्टी विधायक दल की बैठक में सर्व सहमति से नेता चुन लिया गया है । भाजपा विधायक दल के नेता चुने जाने पर भारतीय जनता पार्टी हजारीबाग जिला केरेडारी मंडल परिवार ने बाबूलाल जी को बधाई दी।

Babulal Marandi became the leader of BJP Legislative Party, Karmachari Sao congratulated him

केरेडारी मंडल अध्यक्ष कर्मचारी साव ने उनके उत्कृष्ट कार्य को याद करते हुए कहा कि नेता प्रतिपक्ष के रूप में बाबूलाल मरांडी झारखंड की जनता की आवाज बनेंगे और सत्तापक्ष को आईना दिखाने का कोई मौका नहीं छोड़ेंगे।

पूर्व मंडल अध्यक्ष बालगोविंद सोनी ने कहा

झारखंड विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष की महत्वपूर्ण भूमिका को लेकर आज सर्वसहमति से बाबूलाल मरांडी का चयन कर स्पष्ट संदेश देने का काम किया गया है कि अब हेमन्त सोरेन सरकार की मनमानी नहीं चलने वाली है। मैं उन्हे अपनी टीम के साथ बधाई और शुभकामनाएं देता हूं। मौके उपस्थित रहे महेंद्र सिंह उपेंद्र सिंह मंडल अध्यक्ष कर्मचारी साव प्रदीप गुप्ता केरेडारी मंडल महामंत्री नरेश महतो उपाध्यक्ष सुनील कुमार ठाकुर उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular