Friday, September 20, 2024
Google search engine
HomeNewsचौपारण पश्चिमी मंडल में मनाई गई अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती

चौपारण पश्चिमी मंडल में मनाई गई अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती

चौपारण : भाजपा पश्चिमी मंडल के अध्यक्ष मुकेश सिन्हा की अध्यक्षता में प्रखंड कार्यालय चौपारण में भारत के पूर्व प्रधान मंत्री,भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती मनाई गई।

कार्यक्रम में उपस्थित सारे लोगो ने अटल जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर जयंती मनाया। मौके पर सांसद प्रतिनिधि मुकुंद साव ने अटल जी की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए अटल जी के द्वारा लिखी गई कविता पढ़कर सुनाया और उनकी चरण कदमो के अनुसार चलने का संकल्प लिया,वही अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष रामस्वरूप पासवान ने अटल जी को महापुरुष बताया।

कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष मुकेश सिन्हा भाजपा जिला महामंत्री सुनील साहु,सांसद प्रतिनिधि मुकुंद साव, अजा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष रामस्वरूप पासवान, भाज युमो अध्यक्ष आशीष कुमार गुप्ता,ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष राजकुमार यादव,अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष मो. सेराज,मंडल उपाध्यक्ष राजेश गुप्ता,मनीष सिन्हा,पंचायत सांसद प्रतिनिधि रंजीत पांडे, सांसद प्रतिनिधि सह पत्रकार रामसेवक राणा, अजीत सिंह, सुनील शेखर,श्यामनंदन सहाय,कामदेव रविदास, अजय पासवान ,जनार्दन चौरसिया,सहित कई लोग उपस्थित थे,कार्यक्रम का संचालन आशीष गुप्ता ने किया जबकि धन्यवाद ज्ञापन अजीत कुमार सिंह ने किया

RELATED ARTICLES

Most Popular